CRICKET

VIDEO: रोहित ने बेटी को देशी अंदाज में कंधों पर बिठा कराई पेरिस की सैर, ख़ुशी से झूमी पत्नी, किया भांगड़ा

thefocuslive 1 min read
VIDEO: रोहित ने बेटी को देशी अंदाज में कंधों पर बिठा कराई पेरिस की सैर, ख़ुशी से झूमी पत्नी, किया भांगड़ा

रोहित शर्मा, Ritika Sajdeh, Samaira Sharma: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व में अगले महीने से भारतीय टीम (Team India) को वेस्टइंडीज का दौरा (India Tour of West Indies) करना है। इसी को मद्देनजर रखते हुए फ़िलहाल खिलाड़ियों को कुछ समय के लिए आराम दिया गया है। टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी वेकेशन पर पूरा एन्जॉय कर रहे हैं|

टीम इंडिया के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी अपने परिवार के साथ पेरिस में वेकेशन का लुत्फ उठा रहे हैं। इस दौरान वो कई तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। हाल ही में हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी पत्नी और बेटी के साथ डिज्नीलैंड पार्क गए| डिज्नीलैंड पार्क में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बेटी समायरा को कंधे पर उठाकर देशी अंदाज में मस्ती करते हुए नजर आए।

वहीं कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी बेटी संग नजर आए। ये मौका था फादर्स डे का, ये तस्वीर लोगों को खूब पसंद आई थी। कई दिन से सोशल मीडिया पर पेरिस के अलग अलग जगहों की तस्वीरें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं।

बता दें कि, भारतीय टीम को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेलने हैं। बता दें कि इस समय भारतीय टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग (ICC Rankings) में पहले नंबर पर है। पिछले कुछ समय से संघर्ष कर रही वेस्टइंडीज की टीम भारत को हल्के में नहीं लेगा।

वेस्टइंडीज की टी आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर में बीजी है। गौरतलब है कि, रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में भारत को 209 रनों के बड़े अंतर से हारना पड़ा था।

thefocuslive
thefocuslive

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *