CRICKET

VIDEO: अश्विन की गेंदों ने मचाई तबाही, वरुण चक्रवर्ती का धमाल, 666..जड़ शिवम ने ड्रैगंस को दिलाई जीत

Tamil Nadu Premier League 2023: तमिलनाडु प्रीमियर लीग के तहत कोयम्बटूर (SNR College Cricket Ground, Coimbatore) में चौथा मैच खेला गया. डिंडीगुल ड्रैगंस ने लीग के चौथे मुकाबले में त्रिचि को 6 विकेट से…

Tamil Nadu Premier League 2023: तमिलनाडु प्रीमियर लीग के तहत कोयम्बटूर (SNR College Cricket Ground, Coimbatore) में चौथा मैच खेला गया. डिंडीगुल ड्रैगंस ने लीग के चौथे मुकाबले में त्रिचि को 6 विकेट से हरा दिया. मैच (Dindigul Dragons vs Ba11sy Trichy, 4th Match) में पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिचि की टीम 19.1 ओवर में 120 रन पर ऑलआउट हो गई. वरुण चक्रवर्ती ने 21 रन पर 3 विकेट लिए. वहीं अश्विन ने 2 विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रैगंस ने 31 गेंद पहले ही 4 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली.

Dindigul Dragons vs Ba11sy Trichy, 4th Match

पहले बल्लेबाजी करने उतरी डिंडीगुल की शुरुआत खराब रही. सलामी बल्लेबाज जफ़र 4 रन बनाकर आउट हुए. टीम की तरफ से राजू ने 48 और राजकुमार ने 39 रन का योगदान दिया. अन्य कोइ बल्लेबाजी टीम के लिए बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सका.

कप्तान अश्विन ने अपपने 4 ओवरों में सिर्फ 26 रन दिये और 2 विकेट लिये. इस मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली डिंडिगुल ने पहले गेंदबाजी की और त्रिचि को सिर्फ 120 रन के मामूली स्कोर पर रोक दिया. वहीँ वरुण चक्रवर्ती ने 04 ओवर में 21 रन देकर 03 विकेट हासिल किये.

लक्ष्य का पीछा करते हुए ड्रैगन्स की टीम ने 14.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 122 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. ड्रैगंस की तरफ से सबसे ज्यादा 46 रन सलामी बल्लेबाजी शिवम सिंह ने बनाए. वहीं बाबा इंद्रजीत ने 22 और आदित्य गणेश ने नाबाद 20 रन ठोके.भाटी दो छक्कों की मदद से 19 रन बनाकर जबकि आदित्या 20 रन बनाकर नाबाद रहे.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *