CRICKET

VIDEO: अर्शदीप की कातिलाना गेंदबाजी से दहली अंग्रेजों की सरजमी, कुक की टीम ने 23 गेंद पर जीता टेस्ट

County Championship Division One 2023: टीम इंडिया क तेज गेंदबाज अर्शदीप (Arshdeep Singh) फ़िलहाल इंग्लैंड में खेली जा रही काउंटी चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं. बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप (Arshdeep Singh) काउंटी में केंट की तरफ से क्रिकेट खेल रहे हैं.

एसेक्स के खिलाफ हुए मैच (Essex vs Kent, County Div 1) में अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी की और फिर बाद में बल्लेबाजी में भी हाथ दिखाया. एसेक्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करती हुए अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की टीम केंट पहली पारी में सिर्फ 207 रन पर सिमट गयी. केंट की तरफ से कॉक्स ने 31 रन और स्टीवर्ट ने 34 रन बनाये.

एसेक्स ने जवाब में Critchley के 117 रन के शतक की मदद से 8 विकेट पर 458 रन बनाकर पारी घोषित की. पहली पारी के आधार पर एसेक्स की लीड 251 रन की रही. तीसरे दिन खेल की समाप्ती तक दूसरी पारी में केंट ने 7 विकेट पर 265 रन बनाए हैं. उसकी लीड सिर्फ 14 रन की है. दूसरी पारी में केंट की टीम 280 रन पर पवेलियन लौट गयी. एसेक्स को जीत के लिए चौथी पारी में 30 रन का लक्ष्य का मिला. जिसे एसेक्स ने 3 विकेट खोकर 3.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत हासिल कर ली.

अर्शदीप (Arshdeep Singh) ने एसेक्स के विरुद्ध 23 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें 4 मेडन फेंकते हुए 58 रन देकर 3 खिलाड़ियो को पवेलियन की राह दिखाई. एसेक्स के बल्लेबाज पॉल वॉल्टर को 45 के स्कोर पर चकमा देते हुए जिस तरह उन्होंने उसे बोल्ड किया उसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *