CRICKET

VIDEO:सचिन तेंदुलकर ने लीजेंड्स लीग में मचाया गदर, 15 गेंद खेल जीता दिल, नमन ओझा-मखाया नतिनी का धमाल

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के पहला मैच इंडिया लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्डेटियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टॉ…

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के पहला मैच इंडिया लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्डेटियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

Imageइंडिया लीजेंड्स की टीम में युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और यूसुफ पठान जैसे धुरंधर शामिल हैं। इंडिया लीजेंड्स ने पहले खेलते हुए शानदार शुरुआत की। सचिन और ओझा की जोड़ी ने पहले विकेट के 46 रन की साझेदारी। काफी समय बाद मैच खेल रहे हैं सचिन ने दो बाउंड्री जड़कर अपनी क्लास दिखाई।

सचिन ने 15 गेंद खेल 16 रन बनाये। सचिन को नतिनी ने आउट किया। वहीँ नमन ओझा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 रन बनाये। ओझा ने अपनी पारी में 4 चौके जड़े।

Imageवहीं साउथ अफ्रीका लीजेंड्स की कमान दुनिया के ऑल टाइम बेस्ट फील्डर माने जाने वाले जोंटी रोड्स के हाथों में हैं। उनकी टीम में मखाया एनटिनी, वर्नन फिलेंडर और अलवीरो पीटरसन जैसे बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हैं।

Imageसचिन तेंदुलकर (कप्तान), नमन ओझा (विकेटकीपर), सुरेश रैना, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, मनप्रीत गोनी, मुनाफ पटेल, राहुल शर्मा, प्रज्ञान ओझा.

हेनरी डेविड्स, मोर्ने वैन विक (विकेटकीपर), अलविरो पीटरसन, जैक्स रूडोल्फ, जोंटी रोड्स (सी), जोहान बोथा, एडी ली, जोहान वैन डेर वाथ, गार्नेट क्रूगर, मखाया एनटिनी, एंड्रयू पुटिक.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *