BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

VIDEO:गंभीर की टीम ने पठान की टीम को रौंदा, शतक से चूका ये धुरंधर, ये बना मैन ऑफ द मैच, देखें पॉइंट टेबल

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) के चौथे मुकाबले में (Legends League Cricket 2022) में इंडिया कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ में भीलवाड़ा किंग्स को 78 रनों से पराजित किया। लीग में इंडिया कैपिटल्स की पहली जीत है जबकि भीलवाड़ा किंग्स की दूसरे मैच में पहली बार हार का सामना करना पड़ा है।

Imageमैच (India Capitals vs Bhilwara Kings) में इंडिया कैपिटल्स के लिए सोलोमन मीर (82) और हैमिल्टन मासाकाद्जा (48) ने शतकीय साझेदारी कर टीम को 5 विकेट पर 198 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। सोलोमन और हैमिल्टन ने पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद दूसरे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की|

Imageबता दें इंडिया कैपिटल्स ने मात्र 24 रनों पर कप्तान गौतम गंभीर (12) का विकेट गंवा दिया था। India Capitals vs Bhilwara Kings मैच में सोलोमन ने अपनी 38 गेंदों की तूफानी पारी में सात चौके और छह गगनचुंबी छक्के लगाए| वहीं मासाकाद्जा ने 30 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्का जड़ा।

Imageमासाकाद्जा के आउट होने के बाद सोलोमन ने दिनेश रामदीन (19) के साथ 32 रनों की साझेदारी की। भीलवाड़ा की ओर से स्टार ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने 4 ओवर में महज 28 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। India Capitals vs Bhilwara Kings मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भिलवारा किंग्स नियमित अन्तराल पर विकेट गंवाती रही।

Imageइरफान पठान की कप्तानी वाली टीम Bhilwara Kings की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और अंततः 19.2 ओवरों में 120 रनों पर पूरी टीम (Bhilwara Kings) सिमट गई।

Imageभीलवाड़ा किंग्स (Bhilwara Kings) की ओर से तन्मय श्रीवास्तव ने सबसे अधिक नाबाद 27 रन बनाए जबकि नमन ओझा ने 20 रन का योगदान दिया।

इसी तरह राजेश बिश्नोई ने 15, यूसुफ ने 14 और कप्तान इरफान ने 17 रन बनाए। Bhilwara Kings का शेष कोई बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सका। इंडिया कैपिटल्स की ओर से रजत भाटिया, प्रवीण ताम्बे और पंकज सिंह ने दो-दो विकेट लिए।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f