CRICKET

VIDEO:इन्द्रदेव के बाद बरसे हिटमैन रोहित, 6666 जड़ दिलाई भारत को धांसू जीत, टूटे कई रिकॉर्ड, ये बना MOM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (India vs Australia, 2nd T20I) नागपुर में खेला गया। आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 में भारत को चार विकेट से हराया था। दूसरे टी20 (India vs Australia, 2nd T20I) में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

ImageIndia vs Australia, 2nd T20I मैच में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने दो-दो बदलाव किए थे। यह मुकाबला आठ ओवर का था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में पांच विकेट पर 90 रन बनाए। जवाब में भारत ने 7.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Imageइस जीत (India vs Australia, 2nd T20I) के साथ सीरीज भी 1-1 की बराबरी पर आ गई है। 25 सितंबर को हैदराबाद में तीन मैचों की टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा ने 20 गेंदों पर 4 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए 46 रन की नाबाद पारी खेली।

Imageवहीं दिनेश कार्तिक 2 गेंदों पर 1 छक्का और चौका जड़ते हुए 10 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जम्पा ने सबसे अधिक 3 विकेट हासिल किये।पहले खेलते हुए ऑस्ट्रलिया के लिए वेड ने नाबाद 43 रन बनाए। फिंच ने 31 रन बनाए। भारत के लिए अक्षर पटेल ने 2 विकेट झटके।

Imageऑस्ट्रेलिया की टीम: एरॉन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, शॉन एबॉट, टिम डेविड,पैट कमिंस, डेनियल सैम्स, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड।

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब रोहित शर्मा के नाम हो गया। रोहित ने जोश हेजलवुड की गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से छक्का लगाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *