CRICKET

VIDEO:हारे मैच में अर्शदीप ने फूंकी जान, आखिरी ओवर में अटकी सबकी सांस, पंत की एक गलती से हुआ सत्यानाश

एशिया कप (Asia Cup) के सुपर चार मैच में श्रीलंका (Sri Lanka) ने भारत को 6 विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं टीम इंडिया हार के साथ ही फाइनल की रेस से बाहर…

एशिया कप (Asia Cup) के सुपर चार मैच में श्रीलंका (Sri Lanka) ने भारत को 6 विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं टीम इंडिया हार के साथ ही फाइनल की रेस से बाहर हो गई।

Imageटीम इंडिया के लिए करो या मरो मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने एक गेंद शेष रहते 4 विकेट पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

Image174 के रन चेज में श्रीलंका के ओपनर्स ने 97 रनों की साझेदारी करते हुए जीत की नींव रखी। पाथुम निशांका और कुसल मेंडिस ने अपनी-अपनी फिफ्टी पूरी की। निशांका ने 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 गेंदों में 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

Imageवहीं विकेटकीपर बल्लेबाज मेंडिस ने 37 बॉल में 57 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 4 चौके समेत 3 छक्के लगाये। आखिरी ओवर में अर्शदीप ने काफी कसी हुई गेंदबाजी की। हालांकि पांचवीं गेंद डॉट रही जिस पर बाई का एक रन लिया।

पन्त इस गेंद पर स्टम्प पर थ्रो मारने से चूक गये और लंका ने बाई के दो रन लेकर टीम इंडिया को हरा दिया। अर्शदीप ने आखिरी ओवर में सभी की सांसे बढ़ा दी थी।  इस तरह भारतीय टीम बाहर हो गई और श्रीलंका फाइनल में पहुंच गई। भारत के लिए चहल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *