CRICKET

VIDEO:शाहरुख खान ने की छक्कों की बारिश, 24 गेंद पर तबाही मचाकर जबड़े से छीनी जीत, फाइनल में पहुंची टीम

तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) के दूसरे क्वालीफायर मैच में लाइका कोवई किंग्स ने 2 विकेट से जीत दर्ज की. जीत के साथ ही शाहरुख खान की कप्तानी वाली लाइका कोवई किंग्स ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है. मुकाबले में नेल्लाई रॉयल किंग्स को मैच में हार का सामना करना पड़ा.

Imageमुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए नेल्लाई रॉयल किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए लाइका कोवई किंग्स ने 8 विकेट पर 209 रन बनाते हुए जीत दर्ज की. TNPL के दूसरे क्वालीफायर मैच में लाइका कोवई किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

ImageTNPL के दूसरे क्वालीफायर मैच में नेल्लाई के ओपनर श्री निरंजन 34 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज सूर्यप्रकाश भी 25 रन के निजी स्कोर पर चलते बने. वहीं KKR के बल्लेबाज बाबा अपराजित ने 44 रन की पारी खेली. एक बार फिर टीम के लिए संजय यादव ने तूफानी खेल का प्रदर्शन किया.

संजय यादव ने 26 गेंद में 7 गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए 55 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. संजय यादव के अलावा अजितेश के बल्ले से भी 38 रनों की पारी देखने को मिली. इस तरह नेल्लाई रॉयल किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया. लाइका कोवई किंग्स के लिए अभिषेक तंवर और मनीष रवि ने 2-2 विकेट हासिल किये.

Imageजवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए लाइका के ओपनर सुरेश कुमार और श्रीधर राजू के विकेट जल्दी गंवा दिए. TNPL के दूसरे क्वालीफायर मैच में दोनों क्रमशः 21 और 28 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद इन फॉर्म बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 33 गेंद में 53 रनों की आतिशी पारी खेली.

Imageइस बीच शाहरुख़ खान ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में ही नाबाद 58 रन बनाते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया. शाहरुख खान ने 5 गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई. अभिषेक तंवर ने भी 23 रनों की पारी खेली.

Imageइस तरह तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) के दूसरे क्वालीफायर मैच में लाइका कोवई किंग्स 8 विकेट पर 209 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही. इसके साथ ही शाहरुख खान की कप्तानी पारी के दम पर टीम ने फाइनल में जगह बनाई. शाहरुख खान को उनकी दमदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *