CRICKET

VIDEO:बहन की शादी में फूट-फूटकर रोये हसरंगा, विदाई के वक़्त गमगीन हुए लोग, VIDEO देख फैंस के निकले आंसू

Wanindu Hasaranga Sister Wedding: बहन और भाई का रिश्ता दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता है. बहन की शादी में हर कोई इमोशनल हो जाता है. बेटी,बहन, लड़की के विदाई के मौके पर सबसे ज्यादा रोना आता है. श्रीलंका क…

Wanindu Hasaranga Sister Wedding: बहन और भाई का रिश्ता दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता है. बहन की शादी में हर कोई इमोशनल हो जाता है. बेटी,बहन, लड़की के विदाई के मौके पर सबसे ज्यादा रोना आता है. श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा भी अपनी बहन की शादी में विदाई के वक्त फूट-फूटकर रोने लगे. श्रीलंका के स्टार गेंदबाज हसरंगा का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा चोट की वजह से एशिया कप के कुछ मैचों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं. इस बीच श्रीलंका के स्टार गेंदबाज वानिंदु हसरंगा अपने परिवार के साथ बहन की शादी में व्यस्त थे. बहन की शादी के दौरान जब विदाई की रस्म का समय आया तो श्रीलंका के धुरंधर वानिंदु हसरंगा अपनी सिस्टर के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगे.

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वानिंदु हसरंगा विदाई के मौके पर इमोशनल हो जाते और रोने लगते हैं. बहन की शादी में भावुक होते वानिंदु हसरंगा का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है.

खास बात यह है कि भाई-बहन के प्यार के इस बेहद ही इमोशनल वीडियो को देखकर फैंस भी अपनी भावुक और इमोशनल प्रतिक्रिया दे रहे हैं. क्योंकि बहन की विदाई का वक्त होता ही ऐसा है, जब हर किसी की आंख नम हो जाती है. ऐसा ही मौका यह (वानिंदु हसरंगा की बहन की शादी) भी था.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *