BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

VIDEO:कोहली ने रोहित की पत्नी को लगाया गले, सन्न रह गई अनुष्का शर्मा, जडेजा की पत्नी ने लुटी महफ़िल

ICC Cricket World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की. इस टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार तीसरी जीत है. वहीं, वनडे विश्व कप में टीम इंडिया ने आठवीं बार पाकिस्तान को धूल चटाई.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपने पति विराट कोहली (Virat Kohli) और टीम इंडिया को चीयर करने पहुंची थीं. अनुष्का शर्मा को अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच के दौरान रोहित की पत्नी रितिका सजदेह के साथ देखा गया था.

इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह, आर अश्विन की पत्नी प्रीति कृष्णन और रवींद्र जड़ेजा की पत्नी रिबवा जाडेजा के साथ मैच का आनंद लेती नजर आईं. मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के सभी विवाहित खिलाड़ी अपनी पत्नियों के साथ उस होटल में नजर आए. आपको बता दें टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी भी यही होटल में ठहरे हुए थे.

विराट ने रितिका को लगाया गले

मैदान से होटल लौटने के बाद टीम इंडिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल VIDEO में भारतीय खिलाड़ी पाक के खिलाफ मिली जीत के जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि इसी बीच एक और वीडियो सामने आई, जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका, अनुष्का शर्मा, प्रीति और जडेजा की पत्नी रिवाबा जड़ेजा उनके साथ नजर आ रही हैं. इस दौरान कोहली ने अपनी पत्नी के सामने कप्तान की पत्नी रितिका सजदेह को गले लगाया. इस दौरान कोहली और रितिका ने काफी समय तक एक दूसरे से बातचीत की.

इसके बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली अनुष्का की तरफ भी इशारा करते हुए नजर आए. गौरतलब है कि यह प्रशंसकों के लिए एक मनमोहक दृश्य था और उन लोगों के लिए एक करारा जवाब था जो अक्सर रोहित और विराट के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलाते रहते हैं. आपको बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वायरल VIDEO को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f