CRICKET

VIDEO:इरफ़ान पठान-रॉबिन उथप्पा के तूफ़ान में उड़ी युसूफ पठान की टीम, बड़े भाई की मेहनत पर छोटे भाई ने फेरा पानी

Zim Afro T10 2023: जिम-एफ्रो टी10 लीग ( Zim Afro T10 2023) में सोमवार 24 जुलाई को भी कुल मिलाकर 3 मुकाबले खेले गए। इस दौरान हरारे (Harare Sports Club, Harare) में खेले गये रोमांचक मुकाबले में हरारे हर…

Zim Afro T10 2023: जिम-एफ्रो टी10 लीग ( Zim Afro T10 2023) में सोमवार 24 जुलाई को भी कुल मिलाकर 3 मुकाबले खेले गए। इस दौरान हरारे (Harare Sports Club, Harare) में खेले गये रोमांचक मुकाबले में हरारे हरिकेंस ने जोबर्ग बफैलोज को दो रन से हराया। दिन के दूसरे मुकाबले में केपटाउन सैम्प आर्मी ने डरबन कलंदर्स को 4 विकेट से और तीसरे मैच में बुलावायो ब्रेव्स ने हरारे हरिकेंस को 7 विकेट से पराजित किया।

Harare Hurricanes vs Joburg Buffaloes, 10th Match

लीग के 10वें मुकाबले (Harare Hurricanes vs Joburg Buffaloes, 10th Match) में हरारे हरिकेंस ने निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 106 रन का स्कोर खड़ा किया। Harare Hurricanes के सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 20 गेंद पर 03 चौके और दो छक्के जड़ते हुए 31 रन बनाए। इरफान पठान ने 8 गेंद पर नाबाद चौका और छक्का जड़ते हुए 15 रनों की पारी खेली। इनके अलावा इविन लुईस ने 02 छक्के उड़ाते हुए 19 रन महज 9 गेंद पर बनाये|

जवाब में जोबर्ग बफैलोज की टीम 10 ओवर में 07 विकेट खोकर 104 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से रवि बोपारा 19 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। जोबर्ग बफैलोज की तरफ से विल स्मीड ने 21 रन, युसूफ पठान (01चौके, 2 छक्के) 20 रन और मैथ्यू ने 10 रन का योगदान दिया| नांद्रे बर्गर ने हरारे के लिए 3 विकेट चटकाए।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *