BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

VIDEO:आवेश खान-ठाकुर ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत, ये धुरंधर हुए मालामाल, सिकन्दर रजा ने जीता दिल

टीम इंडिया ने रोचक मुकाबले में जिम्बाब्वे को शिकस्त दी. इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3-0 से सीरीज जीतकर क्लीन स्वीप किया. मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 289 रन बनाए. भारत के लिए शुभमन गिल ने 97 गेंदों में 130 रन ठोके.

Imageटॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ही धांसू रही. भारतीय सलामी जोड़ी शिखर धवन और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े. कप्तान राहुल 30 रन बनाकर आउट हुए. धवन भी 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गये. शुभमन गिल और इशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय पार्टनरशिप की.

Imageकिशन 50 रन बनाकर आउट हुए. संजू सैमसन 15, दीपक हूडा 1 और अक्षर पटेल 1 रन का योगदान दे सके. निर्धारित 50 ओवर में भारत ने 8 विकेट पर 289 रन बनाए. ब्रैड एवांस ने जिम्बाब्वे के लिए 54 रन देकर 5 विकेट हासिल किये. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही.

Imageसात रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे को पहला झटका लगा. इसके बाद अक्षर ने सीन विलियम्स को 45 रन के स्कोर एलबीडब्लू किया. टोनी मुनयोंगा को 15 रन के निजी स्कोर पर आवेश खान ने पवेलियन भेजा. अक्षर पटेल ने 120 रन के स्कोर पर चकाभवा को (16 रन) आउट किया.

Imageकाइटानो ने 13 रन बनाये और कुलदीप यादव का शिकार बने. कुलदीप यादव ने जॉन्गवे को शुभमन गिल के हाथों कैच कराकर जिम्बाब्वे को सातवाँ झटका दिया. इसके बाद सिकंदर रजा ने अपने वनडे करियर का छठा शतक जड़ा.

Imageसिकंदर रजा और इवांस के बीच आठवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई. आवेश ने इवांस को आउट कर टीम इंडिया को राहत दिलाई. निचले क्रम के बल्लेबाज इवांस ने 37 गेंद में 28 रन बनाए. इसके बाद ठाकुर ने सिकंदर रजा 115 रन को आउट कर दिया.

https://twitter.com/Manimuzic1/status/1561650672864440323

आवेश खान ने पारी का दसवां विकेट लिया. भारत ने जिम्बाब्वे को 13 रन से हराकर सीरीज 3-0 से कब्जाई. शुभमन गिल को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया. को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f