CRICKET

VIDEO:अमेरिका में रॉबिन उथप्पा ने खेली धमाकेदार पारी, दिलशान-कामरान अकमल का धमाल, अफरीदी भी चमके

US Masters T10 League 2023: यूएस मास्टर्स टी10 लीग ( US Masters T10 League 2023) में सोमवार को हुए पहले मुकाबले (New Jersey Legends vs California Knights, 2nd Match (Rescheduled)) में न्यु जर्सी लेजें…

US Masters T10 League 2023: यूएस मास्टर्स टी10 लीग ( US Masters T10 League 2023) में सोमवार को हुए पहले मुकाबले (New Jersey Legends vs California Knights, 2nd Match (Rescheduled)) में न्यु जर्सी लेजेंड्स ने कैलिफोर्निया नाइट्स को 6 विकेट से पराजित किया। वहीं एक और मुकाबले में अटलांटा राइडर्स ने न्युयॉर्क वारियर्स को 7 विकेटों से शिकस्त दी।

Atlanta Riders vs New York Warriors, 5th Match (Rescheduled)

वहीं दूसरे मैच Atlanta Riders vs New York Warriors, 5th Match (Rescheduled) में अटलांटा राइडर्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 97 रन का स्कोर खड़ा किया। Atlanta Riders की तरफ से सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने सिर्फ 9 गेंद पर चार चौके और एक छक्का जड़ते हुए 24 रन बनाए। लेंडल सिमंस ने 11 गेंद पर दो छक्के जड़ते हुए 21 रनों की पारी खेली। वहीं ड्वेन स्मिथ ने भी 26 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 34 रन बनाए। New York Warriors की तरफ से पाक गेंदबाज सोहेल खान ने 3 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए न्युयॉर्क वारियर्स ने 8.3 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने 11 गेंद पर 03 चौके और 03 छक्के जड़ते हुए 34 रनों की पारी खेली। वहीं तिलकरत्ने दिलशान ने 14 गेंद पर 5 चौके जड़ते हुए ताबड़तोड़ 28 रन बनाए। शाहिद अफरीदी ने भी 14 गेंद पर नाबाद 02 चौके और छक्का उड़ाते हुए 22 रनों की पारी खेली और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *