CRICKET

VIDEO:अंग्रेजों पर कहर बनकर टूटे सिराज, भारत के खिलाफ ऋषभ पन्त ने ठोकी फिफ्टी, शमी-पटेल का धमाल

भारत और लीसेस्टरशायर के बीच अभ्यास मैच खेला जा रहा है| मैच के दूसरे दिन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) ने अप्टनस्टील क्रिकेट ग्राउंड में अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। भारत ने अपनी पहली पारी कल के स्कोर 246/8 पर घोषित कर दी।

पुजारा नहीं खोल सके खाता

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी लीसेस्टरशायर को मोहम्मद शमी ने दो झटके शुरू में ही दिए। इनमें से एक विकेट हमवतन चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का था, जो इस मैच में विपक्षी टीम की तरफ से खेल रहे हैं। पुजारा ने छह गेंदों का सामना किया लेकिन मोहम्मद शमी ने उन्हें बिना खाता खोले ही पवेलियन का रास्ता दिखाया।

शमी ने झटके शुरुआती दो विकेट

शमी की गेंद पुजारा के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप पर जा लगी। शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटक लिए हैं| वहीं सिराज ने भी कातिलाना गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट चटकाए हैं| वहीं पुजारा की पहली पारी निराशाजनक तरीके से समाप्त हुई। सिर्फ छठी गेंद पर ही उनकी पारी का अंत हो गया।

शमी-सिराज की कातिलाना गेंदबाजी

मोहम्मद शमी की तेज गुड-लेंग्थ गेंद को कट करने की कोशिश में वह इसे विकेटों पर ही मार बैठे। वह खाता भी नहीं खोल सके। शमी ने Samuel Evans (c) को फिर ऋषि पटेल को पवेलियन की राह दिखाई। सिराज ने Louis Kimber और एविसन को पवेलियन की राह दिखाई| इंग्लैंड में लीसेस्टरशायर के खिलाफ भारतीय टीम (Indian Team) के अभ्यास मैच का पहला दिन बारिश से प्रभावित रहा।

पहले दिन फ्लॉप रहे भारतीय धुरंधर

पहले दिन स्टंप्स तक भारतीय टीम ने 8 विकेट पर 246 रनों का स्कोर बनाया। विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत (KS Bharat) 70 और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

पहले दिन केवल 60.2 ओवर का खेल ही सम्पन्न हो पाया विराट कोहली सिर्फ 33 रन ही बना सकें और अंपायर के विवादास्पद निर्णय के बाद वापस जाना पड़ा| इससे पहले रोहित शर्मा ने 25 रनों की पारी खेली और शुबमन गिल ने 21 रन बनाए थे|

ऋषभ पन्त ने भारतीय गेंदबाजों की ली जमकर खबर

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पन्त ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्द्धशतक जड़ा| ऋषभ ने 78 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का जड़ते हुए 57 रन बना लिए थे|

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *