CRICKET

T20I में करिश्माई गेंदबाजी, इस गेंदबाज ने 7 विकेट लेकर रचा इतिहास, 23 रन पर ढेर पूरी टीम

ICC T20 World Cup B Qualifier: मलेशिया और चाइना के बीच कुआलालंपुर में टी-20 विश्व कप बी क्वालीफायर का ओपनिंग मैच खेला गया. इस मैच में मलेशिया के तेज गेंदबाज सयाजरुल इदरस ने 7 विकेट लेकर टी-20 क्रिकेट…

ICC T20 World Cup B Qualifier: मलेशिया और चाइना के बीच कुआलालंपुर में टी-20 विश्व कप बी क्वालीफायर का ओपनिंग मैच खेला गया. इस मैच में मलेशिया के तेज गेंदबाज सयाजरुल इदरस ने 7 विकेट लेकर टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है.

Syazrul Idrus ने 7 विकेट लेकर टी-20 में रचा इतिहास

दरअसल, सयाजरुल इदरस ने चीन के बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उन्होंने सभी 7 विकेट बल्लेबाजों को बोल्ड कर लिए और टी-20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज पीटर अहो के रिकॉर्ड को धवस्त किया. अहो ने साल 2021 में सिएरा लियोन के खिलाफ 5 रन देकर 6 विकेट लिए थे.इससे पहले भारत की तरफ से दीपक चाहर के पास ये रिकॉर्ड है, जिन्होंने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ 7 रन खर्च कर 6 विकेट झटके थे और दिनेश नाकरानी के साथ संयुक्त रूप से ये तीसरा सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड रहा है.

दरअसल, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के बाद चीन ने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए थ, लेकिन जब इदरस ने अपना पहला विकेट लिया तो इसके बाद चीन टीम के विकेट गिरना शुरू हो गए. इदरस ने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर वांग लियुयांग को 3 रन पर बोल्ड कर दिया. उन्होंने उसी ओवर में तीन और विकेट चटकाए और अगले ओवर में अपने पांच विकेट पूरे किए.

इदरस का अंतिम ओवर, एक मेडन, दो और विकेट का रहा. उनके स्पैल से 9 ओवर के बाद चीन का स्कोर 9 विकेट पर 20 रन हो गया था और कुछ ही देर बाद विजय उन्नी ने लुओ शिलिन को एलबीडब्ल्यू आउट करके 23 के स्कोर पर चीन को ऑलआउट किया.

इसके जवाब में, मलेशिया टीम की शुरुआत भी खराब रही. टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज को सस्ते में खो दिया. दो ओवर के बाद मलेशिया ने अपने दो विकेट गंवा दिए थे. हालांकि, विरनदीप सिंह ने सिर्फ 14 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए और 4.5 ओवर में मलेशिया टीम को जीत दिलाई.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *