CRICKET

T20 World Cup: 6666444444444444..लेडी सहवाग ने 16 गेंद पर कूटे 72 रन, रिचा ने 29 गेंद खेल मचाई तबाही

दक्षिण अफ्रीका में ICC Women’s Under-19 T20 World Cup के तीसरे दिन चार मुकाबले खेले गए. भारत ने ग्रुप डी में यूएई को 122 रनों के विशाल अंतर से रौंदा. वर्ल्डकप में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की. पहले मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया था.

वहीं ग्रुप ए में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 10 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर किया. इससे पहले मैच में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर उलटफेर किया था. ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका ने स्कॉटलैंड को 44 रन और ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया ने यूएसए को 9 विकेट से पराजित किया.

मैच में पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाये. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान शेफाली वर्मा ने 78 और ओपनिंग बल्लेबाज़ श्वेता सहरावत 74* रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसके अलावा ऋचा घोष ने भी 49 रनों की पारी खेली.

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ शैफाली वर्मा ने 34 गेंदों में 12 चौके और चार गगनचुंबी छक्के जड़े. ऋचा घोष ने 29 गेंदों में 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. यएई की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट पर 97 रन ही बना सकी. टीम इंडिया की तरफ से शबनम, साधू, मन्नत और पार्श्वी ने एक एक विकेट चटकाया.

Imageवहीं एक अन्य मैच में बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 165/2 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 155/4 का स्कोर ही बना सकी. ग्रुप ए में यूएसए की टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 15.3 ओवर में 64 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट खोकर नौवें ओवर में ही जीत हासिल कर ली

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *