CRICKET

T20 World Cup:फाइनल में टीम इंडिया के सामने 68 रन पर ढेर इंग्लैंड, अर्चना-साधू व देवी ने मचाई तबाही, शैफाली का धमाल

ICC Under 19 Womens T20 World Cup 2023: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वुमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2023 अब अपने अंत की ओर बढ़ गया है| इसी कड़ी में आज भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रॉफी जीतने को लेकर फाइनल मुकाबला (India Women U19 vs England Women U19, Final) खेला जा रहा है।

फाइनल मैच (India Women U19 vs England Women U19, Final) साउथ अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम स्थित सेनवेस पार्क (Senwes Park, Potchefstroom) में हो रहा है। मैच (India Women U19 vs England Women U19, Final) में टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया है।

Imageफाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 17.1 ओवर में 68 रन पर ऑलआउट हो गई हैं। भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जीतने के लिए महज 69 रनों का लक्ष्य मिला।

अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा और टिटास साधू ने 2-2 विकेट हासिल किये। एक-एक विकेट मन्नत कश्यप और शेफाली वर्मा को मिला। इंग्लैंड के लिए रायना मैकडोनाल्ड-गे ने सबसे ज्यादा 19 और एलेक्स स्टोनहाउस ने 11 रन का योगदान दिया।

भारत महिला अंडर-19 (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत, सौम्या तिवारी, गोंगड़ी त्रिशा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हर्षिता बसु, तीता साधु, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, सोनम यादव

इंग्लैंड महिला अंडर-19 (प्लेइंग इलेवन): ग्रेस स्क्रिवेंस (सी), लिबर्टी हीप, नियाम फियोना हॉलैंड, सेरेन स्मेल (डब्ल्यू), रयान मैकडोनाल्ड गे, चारिस पावेली, एलेक्सा स्टोनहाउस, सोफिया स्मेल, जोसी ग्रोव्स, ऐली एंडरसन, हन्ना बेकर

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *