CRICKET

Syed Mushtaq Trophy: पांड्या की तूफानी पारी बेकार, आखिरी गेंद पर जीता मुंबई, जायसवाल-रहाणे ने मचाया धमाल

Syed Mushtaq Ali Trophy 2023: भारत के घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) 2023/24 संस्करण में 19 अक्टूबर के राउंड अप में 18 मुकाबले खेले गये| 18 अक्टूबर को खेले गये मैच…

Syed Mushtaq Ali Trophy 2023: भारत के घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) 2023/24 संस्करण में 19 अक्टूबर के राउंड अप में 18 मुकाबले खेले गये| 18 अक्टूबर को खेले गये मैचों में कई टीमों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की| वहीं झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेला गया मुकाबला सुपर ओवर में खत्म हुआ। एक मुकाबले में रियान पराग (Riyan Parag) ने बल्ले से अर्धशतक और गेंद से कमाल करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं, क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने बड़ौदा के लिएअर्धशतकीय पारी खेली। टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की अगुवाई में मुंबई ने जीत की हैट्रिक लगाई।

Baroda vs Mumbai, Group A

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium, Jaipur) में मुंबई ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए बड़ौदा को 3 रनों से पराजित किया। पहले खेलते हुए मुंबई की टीम ने जायसवाल 38 रन, दुबे 35 रन और अजिंक्य के 22 रन की मदद से 142/8 का स्कोर खड़ा किया, जवाब में कप्तान क्रुणाल पांड्या की 62 रनों की पारी के बावजूद पूरे ओवर खेलकर बड़ौदा की टीम 139/8 के स्कोर तक ही पहुँच पाई और आखिरी गेंद पर मैच हार गयी।

आंध्रा vs अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल के विरुद्ध शेख रशीद के शतक की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्रा ने 20 ओवर में 228/4 का स्कोर खड़ा किया| जवाब में पूरे ओवर खेलने वाली अरुणाचल प्रदेश सिर्फ 83/8 का ही स्कोर बना पाई| इस तरह से अरुणाचल ने आंध्रा के विरुद्ध 145 रनों से मुकाबला गंवा दिया।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *