CRICKET

Syed Mushtaq Trophy:अर्जुन ने की छक्कों की बारिश, मनन वोहरा की तूफानी पारी, शान से जीती अश्विन की टीम

Syed Mushtaq Ali Trophy 2023: टीम इंडिया के घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) के 2023/24 संस्करण की शुरुआत 16 अक्टूबर धमाकेदार अंदाज से हुई। सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी…

Syed Mushtaq Ali Trophy 2023: टीम इंडिया के घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) के 2023/24 संस्करण की शुरुआत 16 अक्टूबर धमाकेदार अंदाज से हुई। सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) टूर्नामेंट के पहले दिन कुल 18 मुकाबले खेले गये| पहले दिन के चार मुकाबले लगातार हुई बारिश के कारण रद्द कर दिए गए।

सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) टूर्नामेंट के पहले दिन ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad), अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और जितेश शर्मा ने तूफानी पारियां खेली| वहीं संजू सैमसन (Sanju Samson) पूरी तरह से फ्लॉप रहे। हाल ही में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने कप्तानी पारी खेली और अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई।

हरियाणा vs मुंबई

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गये एक अन्य मैच (Haryana vs Mumbai, Group A) में हरियाणा ने पहले खेलते हुए निर्धारित 18 ओवर में 147/5 का स्कोर का स्कोर खड़ा किया| बारिश से बाधित मैच में मुंबई को VJD मेथड की मदद से 149 का संशोधित लक्ष्य मिला। मुंबई ने अजिंक्य रहाणे की 43 गेंदों में नाबाद 76* रनों की पारी की मदद से 16वें ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से सलामी बल्लेबाज जायसवाल ने 12 रन,रघुवंशी ने 26 रन और शिवम दुबे ने 26 रन की नाबाद पारी खेली।

बिहार vs चंडीगढ़

मुंबई (Bandra Kurla Complex, Mumbai) में खेले गये मैच (Bihar vs Chandigarh, Group B) में बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बिपिन सौरभ के 76 रनों की मदद से 20 ओवर में 171/6 का स्कोर खड़ा किया। 172 रनों के लक्ष्य को चंडीगढ़ ने 17 ओवर में ही सिर्फ एक विकेट खोकर अर्जित कर लिया। कप्तान मनन वोहरा ने 9 चौके और दो छक्के जड़ते हुए 81 रनों की पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। वहीं अर्जुन आजाद ने 43 गेंद पर 9 चौके और 04 छक्के जड़ते हुए नाबाद 79 रन की पारी खेली|

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *