BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

Dinesh Karthik की अजीब दास्तां: बीवी से बेवफ़ाई और दोस्त से मिला धोखा, यह पढ़कर आपका भी दिल दहल जाएगा!

Some Interesting fact of Dinesh Karthik life: आज हम जिस भारतीय खिलाड़ी की बात करने जा रहे हैं, इस खिलाड़ी की संघर्ष की अजीब एक दास्तां है, जिससे हम आज आपको रूबरू कराएंगे. इस खिलाड़ी की पर्सनल लाइफ की बात की जाए या क्रिकेट लाइफ की दोनों मुकाम पर इस खिलाड़ी ने बहुत संघर्ष किया है और बहुत संघर्ष के बाद यह मुकाम हासिल किया. साथ ही आप इस खिलाड़ी को टीम इंडिया का फिनिशर कह सकते हैं, चाहें तो संकटमोचक भी कह सकते हैं, क्योंकि इस खिलाड़ी ने कई बार इन्हीं दो विशेषणों की विशेषता तो अपनी बल्लेबाजी में दिखाई.

आज हम बात कर रहे हैं फिनिशर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की, जिन्होंने अपने बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम को कई मैच जिताए हैं.

दोस्त से मिला धोखा

dinesh karthik murali vijay,  dinesh karthik first wife: क्रिकेट में लंबे संघर्ष की दास्तां हो जिगरी दोस्त से मिली गद्दारी की बात हो आज हम इन्हीं दिलचस्प बातों पर बात करने जा रहे हैं. आपने कई प्रेम कहानियां सुनी होंगी, जिनमें से अधिकतर कहानियां तो लव ट्रायंगल पर आधारित होंगी, ऐसी ही एक कहानी क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की है, जो बिल्कुल सच है.

जी हां, दिनेश की पत्नी निकिता वंजारा ने भी उन्हें धोखा दिया था, जिसे वह बेहद प्यार करते थे. निकिता ने दिनेश के ही क्रिकेटर दोस्त मुरली विजय के लिए दिनेश से अपना सारा रिश्ता तोड़ दिया था.

उनके दोस्त मुरली विजय को उनकी पत्नी निकिता से प्यार हो गया था, मुरली और निकिता के रिलेशनशिप ने कार्तिक की शादीशुदा जिंदगी को अंधेरे में धकेल दिया था.

Dinesh Karthik की जिंदगी में दोबारा हुई प्यार की एंट्री

अपनी पहली पत्नी निकिता वंजारा से तलाक के बाद, दिनेश कार्तिक की जिंदगी में एक बार फिर प्यार की एंट्री हो गई थी, उन्हें इंडिया की स्क्वैश क्वीन दीपिका पल्लीकल (Dipika Pallikal) से प्यार हो गया था, इसके बाद उन्होंने दीपिका के साथ अपने रिश्ते को आजमाने का फैसला किया.

रिपोर्ट की मानें तो पहले दीपिका, दिनेश को नहीं पसंद करती थीं, क्योंकि उनका मानना था कि, इस तरह की पब्लिसिटी और फेम उनके करियर को खराब कर देगी, उस समय दीपिका और दिनेश एक ही कोच बसु शंकर के साथ फिटनेस क्लास ले रहे थे. वहां उन दोनों की एक औपचारिक मुलाकात थी. कुछ मुलाकातों के बाद, दीपिका की दिनेश के लिए जो भी गलतफहमी थी, वह दूर हो गई और दोनों दोस्त बन गए.

तीन सालों तक रहे टीम इंडिया से बाहर

2019 के विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के लगभग तीन साल तक भारतीय टीम से बाहर रहे,हालांकि इस दौरान उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलने के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम में खेलते रहे.

IPL 2022 ने बदली किस्मत

दिनेश कार्तिक के लिए आईपीएल का 15वां सीजन वरदान साबित हुआ, दिनेश कार्तिक को IPL 2022 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5.50 करोड़ रुपए में खरीदा था, कार्तिक ने अपनी बल्लेबाजी से बिल्कुल भी मायूस नहीं किया और टीम के भरोसे पर पूरी तरह खरे उतरे.

दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2022 में 16 मैचों में 330 रन बनाए, उनका औसत 55 का रहा, जबकि वह 10 बार नॉटआउट रहे. यानी कि बतौर फिनिशर उन्होंने खूब धमाल मचाया.

2007 के वर्ल्ड कप का भी हिस्सा थे कार्तिक.

दिनेश कार्तिक दूसरी बार किसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पार्ट होने जा रहे है, इससे पहले कार्तिक उस टी20 टीम का हिस्सा थे जिसने 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में पहला विश्व कप जीता था.

हालांकि कार्तिक को उस वर्ल्ड कप में एक भी मुकाबला नहीं खेलने को मिला था, 2007 के टी20 में कार्तिक के अलावा रोहित शर्मा भी भारतीय टीम में थे, 15 साल बाद एक बार फिर कार्तिक टी20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखाई दिए.

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की टीम इंडिया में हर बार वापसी उनकी जुनून और मेहनत का नतीजा थी, लंबे समय तक टीम से अंदरबाहर रहने के दौरान उन्होंने कभी मेहनत और उम्मीद नहीं छोड़ी और उनकी लवस्टोरी और फिर मिला धोखा किसी इंसान का दिल तोड़ने के लिए काफी है, इतना ही नहीं उन्हें यह धोखा भी अपनी दोस्त से ही मिला था,आपको यह दिल तोड़ने वाली कहानी कैसी लगी, हमें कमेटी में जरूर बताएं.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f