Home SPORTS CRICKET SLvsSA: 428 रन कूट अफ्रीका ने रचा इतिहास, टूटा ऑस्ट्रेलिया-भारत का रिकॉर्ड, डीविलियर्स-रोहित छूटे पीछे

SLvsSA: 428 रन कूट अफ्रीका ने रचा इतिहास, टूटा ऑस्ट्रेलिया-भारत का रिकॉर्ड, डीविलियर्स-रोहित छूटे पीछे

0
SLvsSA: 428 रन कूट अफ्रीका ने रचा इतिहास, टूटा ऑस्ट्रेलिया-भारत का रिकॉर्ड, डीविलियर्स-रोहित छूटे पीछे

ICC Cricket World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) के चौथे मैच में दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली में हो रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi) में खेले जा रहे इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 428/5 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया|

साउथ अफ्रीका ने इसके साथ ही वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाया| अफ्रीका की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाकर वर्ल्ड कप मैच की एक पारी में सबसे अधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी कॉक और रसी वैन डर डुसेन और एडेन मार्करम ने शतक तो लगाया| वहीं एडेन मार्करम ने सिर्फ 49 गेंदों में वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज़ शतक लगाकर इतिहास कायम किया।

South Africa vs Sri Lanka, 4th Match

मैच (South Africa vs Sri Lanka, 4th Match) श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया| अफ्रीका की पारी के दूसरे ओवर में 10 के स्कोर पर कप्तान टेम्बा बवुमा सिर्फ 5 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गये| हालांकि इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हुआ। क्विंटन डी कॉक और रसी वैन डर डुसेन ने दूसरे विकेट के लिये ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 204 रनों की धमाकेदार साझेदारी निभाई।

Imageक्विंटन डी कॉक ने अपना 18वां वनडे शतक लगाया और 84 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के जड़ते हुए 100 रन बनाकर आउट हुए। रसी वैन डर डुसेन ने अपना पांचवां वनडे शतक लगाया और 38वें ओवर में 264 के स्कोर पर आउट हुए| रसी वैन डर डुसेन 110 गेंदों में 13 चौके और दो छक्कों की मदद से 108 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद एडेन मार्करम ने हेनरिक क्लासेन (20 गेंद 32) के साथ चौथे विकेट के लिए 78 रन जोड़े| दोनों ने मिलकर दक्षिण अफ्रीका के स्कोर को 41वें ओवर में ही 300 का आंकड़ा पार किया।

मार्करम ने सिर्फ 49 गेंदों में अपना तीसरा वनडे शतक जड़कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया| मार्करम 54 गेंदों में 14 चौके और तीन छक्के जड़ते हुए 106 रनों की धमाकेदार पारी खेली। आखिर में डेविड मिलर (21 गेंद 39*) ने मार्को यानसेन (7 गेंद 12*) के साथ मिलकर टीम को 428-5 (50 Ov) तक पहुंचाया| इसके साथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के 417 रनों के सबसे बड़े वर्ल्ड कप स्कोर के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

श्रीलंका की तरफ से मैच (South Africa vs Sri Lanka, 4th Match) में दिलशान मधुशंका ने दो विकेट लिए। इसके अलावा कसून रजिता और मतिशा पथिराना ने एक-एक विकेट लिया। दुनिथ वेल्लालागे ने भी 10 ओवर में 81 रन खर्च कर के एक ही सफलता मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here