CRICKET

शुभमन गिल ने ठोका तूफानी शतक, जड़े 14 छक्के-चौके, भुवनेश्वर ने लिए 5 विकेट, टूटे कई रिकॉर्ड

अहमदाबाद में Shubman Gill का हल्ला बोलनरेंद्र मोदी स्टेडियम पर शुभमन गिल का बल्ला कुछ ज्यादा ही बोलता है..

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने आईपीएल में अपना पहला शतक ठोक दिया है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस पारी में 13 चौके और एक छक्का शामिल है. इस मैदान पर ही लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में वह शतक बनाने से चूक गए थे. टी20 फॉर्मेट में यह उनका तीसरा शतक है, इसमें एक इंटरनेशनल टी20 में आया है.

अहमदाबाद में Shubman Gill का हल्ला बोल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर शुभमन गिल का बल्ला कुछ ज्यादा ही बोलता है. इसी मैदान पर भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया था. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी यहां गिल के बल्ले से शतकीय पारी निकली थी. पिछले मैच में शतक से चूकने के बाद उन्होंने अब पहला इंटरनेशनल शतक ठोक दिया है. 101 रनों की पारी खेलने के बाद मैच की आखिरी ओवर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हो गए.

आईपीएल में यह गुजरात टाइटंस के किसी भी बल्लेबाज का पहला शतक है. इससे पहले सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड शुभमन गिल के ही नाम है. पिछले साल पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में गिल ने 96 रनों की पारी खेली थी.

मैच का हाल

गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 188 रन बनाए. शुभमन गिल के अलावा साई सुदर्शन के बल्ले से 47 रनों की पारी निकली. उनके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंचा पाया. हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 5 विकेट लिए. अंतिम ओवर में गुजरात की टीम ने 4 विकेट गवाएं. राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी और रिद्धीमान साहा शून्य पर आउट हुए. मोहित जीरो पर पर नाबाद रहे.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *