BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

‘गदर2’ के बाद सलमान खान की “टाइगर 3” का सीन हुआ लीक, VIDEO में दिखे इमरान हाशमी

Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग या भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) की टाइगर 3 के सेट से एक वीडियो वायरल हो गया है, दबंग खान की इससे पहले भी तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं, जिसे देखकर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया था, लेकिन अब वायरल वीडियो को देखने के बाद सलमान खान के फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करने वाले हैं।

Salman Khan की फिल्म “टाइगर 3” का सीन लीक

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सलमान खान नहीं बल्कि फिल्म टाइगर 3 में उनके कोस्टार इमरान हाशमी नजर आ रहे हैं, टाइगर 3 के सेट से वायरल हुए यह कथित वीडियो में धुआं धुआं देखने को मिल रहा है, जिससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह कोई एक्शन सीन है। फैंस इस वीडियो में इमरान हाशमी की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं, सलमान की फिल्म देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के सेट से उनका नया लुक इंटरनेट पर सामने आया था, यह तस्वीरें रूस में फिल्म के सेट की हैं, जहां सलमान खान और कैटरीना कैफ शूटिंग के लिए गए थे, वहीं उनके लुक को पहचान पाना काफी मुश्किल था।

https://twitter.com/Salman_Rules/status/1629009127510011905?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1629009127510011905%7Ctwgr%5Edd26ee0d52065d30130277a49a65da86422fe596%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fbollywood%2Fsalman-khan-tiger-3-scene-video-viral-fans-crazy-about-imran-hashmi-physique-ndtv-hindi-ndtv-india-3820331

एक भूरी भूरी दाढ़ी, लंबे बाल, लाल बैंड, एक सफेद टी, नीली जींस और एक लाल जैकेट पहने सलमान को देखा गया था, इन फोटोज में टाइगर 3 के सेट पर सलमान खान के भांजे निर्वाण को भी उनके बगल में खड़े देखा जा सकता है।

आपको बता देंकि टाइगर 3 कबीर खान की टाइगर फिल्म्स सीरीज की तीसरी किस्त है, पहला भाग – एक था टाइगर – 2012 में रिलीज़ हुआ जबकि टाइगर ज़िंदा है 2017 में सिनेमाघरों में आया था।

तीसरे भाग में भी सलमान खान (Salman Khan) ने विशेष एजेंट अविनाश सिंह राठौर के रूप में अपनी भूमिका दोहराई है, जबकि कैटरीना कैफ ने फिर से जोया हुमैनी की भूमिका निभाई. वहीं इमरान हाशमी भी फिल्म में अहम रोल में दिख रहे हैं, इससे पहले फिल्म को लेकर एक वीडियो भी रिलीज कर दिया गया है।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f