BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

Ranji Trophy: उमेश यादव की कातिलाना गेंदबाजी, युवराज ने 5 विकेट लेकर मचाई सनसनी, शतक के करीब रजत

Ranji Trophy 2023-24: भारत के घरेलू टूर्नामेंट (Ranji Trophy 2023-24) रणजी की 5 जनवरी से शुरुआत हुई। रणजी के इस सीजन में पहले राउंड में कुल मिलाकर 19 मैच खेले जा रहे हैं, जिसमें ग्रुप ए, बी, सी, डी के चार-चार और प्लेट ग्रुप के तीन मुकाबले खेले गए। पहले दिन टीम इंडिया के कई प्रमुख खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया के लिए अपना दावा मजबूत किया| हैदराबाद के तिलक वर्मा ने जबरदस्त शतक जड़ा, वहीं कर्नाटक के लिए देवदत्त पडीक्कल ने 80 रनों की नाबाद पारी खेली| एक अन्य मैच में उत्तर प्रदेश के लिए रिंकू सिंह ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। आइये नज़र डालते हैं रणजी ट्रॉफी के पहले दिन खेले गये कुछ मुकाबलों पर-

Chandigarh vs Railways, Elite Group C

रेलवे के खिलाफ चंडीगढ़ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 96 का स्कोर बनाकर ढेर हो गई। चंडीगढ़ की तरफ से युवराज सिंह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। जवाब में पहली पारी में शिवम चौधरी के 45 और विवेक सिंह के 28 रनों की पारियों की बदौलत रेलवे ने बिना किसी नुकसान के 73/0 का स्कोर बना लिया था।

Kerala vs Uttar Pradesh, Elite Group B

केरल के (Sanatana Dharma College Ground, Alappuzha) स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में उत्तर प्रदेश ने पहले दिन 244/5 का स्कोर बनाया। उत्तर प्रदेश की तरफ से रिंकू सिंह ने 71 और ध्रुव जुरेल ने नाबाद 54 रन बनाये। इन दोनों की साझेदारी से पहले यूपी 124 के स्कोर तक 5 विकेट गंवाकर काफी मुश्किल में नजर आ रही थी। हाल ही में CSK में शामिल हुए समीर रिजवी ने 18 गेंदों पर 2 चौके और दो छक्के जड़ते हुए 26 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली| केरल की तरफ से थम्पी, निधीश, चंद्रन, जलज और गोपाल ने एक-एक विकेट लिया|

Vidarbha vs Services, Elite Group A

नागपुर (Vidarbha Cricket Association Ground, Nagpur) में खेले जा रहे मैच में विदर्भ के खिलाफ सर्विसेज ने 223/8 का स्कोर बनाया| जिसमें कप्तान रजत पालीवाल के 84 और लवकेश बंशल के 73 रन शामिल हैं। विदर्भ की तरफ से तेज गेंदबाज उमेश यादव को सबसे अधिक 2 विकेट मिले।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f