CRICKET

बला की खूबसूरत हैं क्रिकेटर मुकेश कुमार की होने वाली पत्नी, सगाई की खूबसूरत तस्वीरें आई सामने

बला की खूबसूरत हैं भारतीय क्रिेकेटर मुकेश कुमार की होने वाली पत्नी दिव्य सिंह, सगाई की खूबसूरत तस्वीरें आई सामने Mukesh Kumar cricketer

Mukesh Kumar cricketer: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार अपनी स्विंग और रफ्तार के लिये जाने जाते हैं, आईपीएल 2023 के लिये हुए ऑक्शन में मुकेश कुमार 5.50 करोड़ में बिके हैं, गेंदबाज मुकेश कुमार ने दिव्या सिंह (divya singh) को अपनी लाइफ पार्टनर चुना है, दोनों की सगाई भी हो गई है।

मुकेश गोपालगंज सदर प्रखंड के काकड़कुंड गांव निवासी स्व. काशीनाथ के बेटे हैं, पिता के निधन के बाद से उनकी मां मालती देवी मां-बाप की जिम्मेदारियां निभाती हैं,दो भाइयों में मुकेश कुमार छोटे हैं, साल 2022 के दिसंबर में मुकेश कुमार का ऑक्शन के बाद दिल्ली टीम में सिलेक्शन हुआ है।

मुकेश कुमार ने अपनी जीवनसाथी को चुन लिया है, बिहार के रहने वाले इस क्रिकेटर ने गोपालगंज के एक होटल में शुक्रवार की रात मुकेश कुमार और दिव्या सिंह ने सगाई भी कर ली है, छपरा की रहनेवाली दिव्या सिंह मुकेश कुमार सिंह की लाइफ पार्टनर बनेगी, आईपीएल सीजन-2023 के बाद दोनों शादी करेंगे।

मुकेश के रिंग सेरेमनी के कार्यक्रम में कई हस्तियां शामिल हुईं, रिंग सेरेमनी में गोपालगंज के डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी, एसडीएम डॉ प्रदीप कुमार, एसडीपीओ संजीव कुमार, उद्योगपति व राजद नेता दिलीप सिंह समेत परिवार के सदस्य और उनके क्रिकेटर दोस्त शामिल हुए।

रिंग सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ गयी है, जिसमें मुकेश कुमार सिंह और उनकी होनेवाली लाइफ पार्टनर दिव्या सिंह दोनों स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

Mukesh Kumar और divya Singh करीबी दोस्त हैं

बीते 21 फरवरी से मुकेश गोपालगंज में थे, इसी बीच सीक्रेट सेरेमनी के तहत दोनों ने गोपालगंज के होटल में सगाई की जिसमें दोनों के परिवार के लोग शामिल थे, दिव्या एक साधारण परिवार से आती हैं, मन जा रहा है कि मुकेश और दिव्या दोनों करीबी दोस्त हैं, सगाई के तुरंत बाद मुकेश सिंह किसी क्रिकेटर की सगाई में शामिल होने के लिए निकल गए।

गोपालगंज के काकड़कुंड गांव के रहने वाले मुकेश कुमार एक साधारण परिवार से आते हैं, पिता स्व. काशीनाथ सिंह कोलकाता में ऑटो चलाते थे तो माता गृहिणी हैं, मुकेश के सेलेक्शन के पीछे कारण है कि वह तेज गेंदबाज हैं, उनके पिता का बीमारी के कारण निधन हो गया था।

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *