CRICKET

MS Dhoni और Rishabh Pant ने Dubai में मनाया Christmas, तस्वीरें आईं सामने

Christmas MS Dhoni-Rishabh Pant: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने सोमवार, 25 दिसंबर को अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाया. इस दौरान विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी मौजूद थे. दोनों की तस्वीर सोश…

Christmas MS Dhoni-Rishabh Pant: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने सोमवार, 25 दिसंबर को अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाया. इस दौरान विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी मौजूद थे. दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

ऋषभ पंत और एमएस धोनी को हाल ही में दुबई में दोस्तों के साथ समय बिताते हुए देखा गए थे. पंत आईपीएल 2024 की नीलामी के दौरान दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टेबल पर भी थे और उन्होंने पैडल उठाकर टीम के लिए बोली लगाई थी.

एमएस धोनी की बेटी जीवा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस को क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की. इस पोस्ट में एमएस धोनी को पत्नी साक्षी, बेटी जीवा, ऋषभ पंत और कई अन्य दोस्तों के साथ पोज देते देखा जा सकता है.

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni)

बता दें कि एक कार दुर्घटना में गंभीर चोट लगने के बाद ऋषभ पंत रिहैब पर हैं, फिलहाल वह टीम से बाहर हैं. फैंस को उम्मीद है कि वह आईपीएल 2024 में खेलते हुए देखे जा सकते हैं. दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने उनके खेलने पर उम्मीद जताई है.

वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एमएस धोनी आईपीएल खेलते हैं. साल 2023 में ऐसा माना गया था कि वह उनका आखिरी आईपीएल सीजन होगा, लेकिन फैंस के प्यार के चलते उन्होंने आईपीएल से संन्यास नहीं लिया. फिलहाल घुटने की सर्जरी के बाद वह भी रिहैब पर हैं.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *