CRICKET

सिर पर पगड़ी, गले में माला… दुल्हे के लुक में दिखे मोहम्मद शमी, फैंस बोले- शादी कर रहे हैं क्या ?

सिर पर पगड़ी, गले में माला... दुल्हे के लुक में दिखे मोहम्मद शमी, फैंस बोले- शादी कर रहे हैं क्या ?Mohammad Shami

Mohammad Shami: आईसीसी विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. बीते दिनों ही उन्हें खेल में योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. अब शमी सोशल मीडिया पर डाली अपनी नवीनतम फोटोज के कारण चर्चा में हैं. उक्त फोटो में शमी को माला और पगड़ी पहने देखा जा सकता है. प्रशंसक अपने पसंदीदा क्रिकेटर को नए गेट-अप में देखकर रोमांचित हो गए और कइयों ने तो उनसे दूसरी शादी करने का इरादा भी पूछ लिया.

शमी ने अपनी पोस्ट पर लिखा- मेरे सभी दोस्तों को धन्यवाद ❤️ आप लोग मेरा इतना स्वागत कर रहे हैं। शमी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ढेरों प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. देखें-

तेज गेंदबाज फिलहाल टखने की चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर हैं और संभवत: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 3 मैचों के लिए उनकी वापसी हो सकती है. शमी (mohammadShami) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से तो बाहर ही थे वह दक्षिण अफ्रीका भी नहीं जा पाए थे. दक्षिण अफ्रीका में अहम टेस्ट सीरीज खेली गई थी जिसे जीतने में भारतीय टीम चूक गई थी.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *