CRICKET

Legends League:कैफ ने 48 गेंद खेल मचाई तबाही, राइडर ने की छक्कों की बारिश, जिम्बाब्वे के बैटर ने गंभीर की टीम को दिलाई जीत

लीजेंड्स लीग (Legends League Cricket 2022) के दसवें मैच में India Capitals की टक्कर Manipal Tigers से हुई. मैच में गंभीर की कप्तानी वाली इंडिया कैपिटल्स ने मणिपाल टाइगर्स को 7 विकेट से हरा दिया. आपको बता दें यह इंडिया कैपिटल्स की पांच मैचों में तीसरी जीत है.

Imageइंडिया कैपिटल्स तीन जीत के बाद टीम के सात अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में सबसे ऊपर विराजमान है. वहीं मणिपाल टाइगर्स की यह पांच मैचों में तीसरी हार है. मैच (India Capitals vs Manipal Tigers) में मणिपाल टाइगर्स ने टास हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट पर 161 रन बनाए.

Imageइसमें जेसी राइडर ने 79 रन और मोहम्मद कैफ के तेज 67 रन बनाये. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मणिपाल की शुरुआत खराब रही. 30 रन के कुल योग पर तातेंदा ताएबू (5) का विकेट खो दिया. इसके बाद राइडर औऱ कैफ ने दूसरे विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी की.

Imageराइडर 156 रनों के कुल योग पर लियाम प्लंकेट का शिकार हुए. जेसी राइडर ने 56 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौके और पांच गगनचुंबी छक्के लगाए. कैफ ने 48 गेंदों की पारी में 9 शानदार चौके और एक छक्का लगाया. वहीं कप्तान हरभजन सिंह 1 रन पर नाबाद लौटे जबकि कोरी एंडरसन (4) और प्रदीप साहू (0) फ्लॉप रहे.

Imageइंडिया कैपिटल्स की तरफ से रजत भाटिया औऱ प्लंकेट ने दो-दो विकेट लिए. वहीं तेज गेंदबाज मिशेल जानसन को एक सफलता हाथ लगी.
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया कैपिटल्स टीम ने 23 रनों के कुल योग पर अपने कप्तान गौतम गंभीर (15) का विकेट गंवा दिया.

Imageगंभीर अच्छी लय में दिख रहे थे. गौतम गंभीर ने 9 गेंदों पर तीन चौके लगाये. गंभीर तीसरे ओवर में क्रिस्टोफर मोफू ने आउट किया. सोलोमन मीरे ने 19 गेदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन की पारी खेली. इसके बाद हालांकि हेमिल्टन मासाकाद्जा और रास टेलर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया.

Imageटेलर ने 29 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 29 रन ठोके. मसाकाद्जा का साथ देने एश्ले नर्स ने 11 गेदों पर तीन छक्कों की मदद से नाबाद 21 रन बनाकर इंडिया कैपिटल्स की जीत पक्की कर दी. PLAYER OF THE MATCH का खिताब Hamilton Masakadza को दिया गया.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *