BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

वनडे सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 10 बाद इस गेंदबाज का वापसी, हार्दिक को कप्तानी

Indian ODI Team: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में रोमांचक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बॉर्ड (BCCI) ने वनडे टीम की घोषणा कर दी है. ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 17 मार्च से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में 10 साल बाद जयदेव उनादकट (jaydev unadkat) की वापसी हुई है.

रोहित और हार्दिक को कमान

बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि धुरंधर ओपनर रोहित शर्मा सीरीज के शुरुआती वनडे मैच में कप्तानी नहीं संभालेंगे. वह पारिवारिक कारणों से टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 17 मार्च को मुंबई में होने वाले मैच में वनडे टीम का नेतृत्व करेंगे. युवा ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया गया है. रवींद्र जडेजा को भी जगह दी गई है. कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल, दोनों ही स्पिनरों को टीम में मौका दिया गया है. इस बीच एक धाकड़ पेसर की 10 साल बाद वनडे फॉर्मेट में वापसी हुई है.

सौराष्ट्र के 31 साल के पेसर जयदेव उनादकट को वनडे टीम में जगह दी गई है. उन्हें बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल के लिए दिल्ली टेस्ट मैच से पहले रिलीज कर दिया गया था. वह अब टीम में वापस आ गए हैं. उन्हें टेस्ट टीम में भी जगह दी गई है. जयदेव ने 2010 में टेस्ट डेब्यू किया था लेकिन फिर उन्हें करीब 12 साल बाद टेस्ट टीम में जगह मिली और वह दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में मुकाबला खेले

भारतऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज़ कार्यक्रम

पहला मैच– 17 मार्च,  मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम
दूसरा मैच– 19 मार्च,  विशाखापटनम
तीसरा मैच– 22 मार्च, चेन्नई

10 साल बाद jaydev unadkat की वापसी 

जयदेव उनादकट (jaydev unadkat) को 10 साल बाद भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है. जयदेव उनादकट ने साल 2013 में वनडे डेब्यू किया था. हालांकि इस फॉर्मेट में वह आखिरी मैच भी 2013 में ही खेले. उन्होंने अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 21 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोच्चि में खेला था

टीम इंडियारोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर और जयदेव उनादकट.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f