CRICKET

IPL में उमड़े बॉलीवुड स्टार्स, शाहरुख-जूही से लेकर सुहाना तक ने लुटी महफ़िल, अनिल कपूर की भतीजी ने जीता दिल

Ashar Hayat 1 min read
IPL में उमड़े बॉलीवुड स्टार्स, शाहरुख-जूही से लेकर सुहाना तक ने लुटी महफ़िल, अनिल कपूर की भतीजी ने जीता दिल

आईपीएल 2023 रविवार को फाइनल के साथ ही खत्म हो जायेगा. आईपीएल 2023 दर्शकों और फैन्स को कुछ मीठी और कुछ कडवी यादें दे जायेगा. आईपीएल के इस सीजन में कई रिकार्ड्स बने और कई ध्वस्त हुए. आईपीएल का आगाज बॉलीवुड स्टार्स की परफॉर्मेंस के साथ हुआ. आईपीएल में बॉलीवुड स्टार्स काफी सक्रिय रहे. आइये एक नजर डालते हैं आईपीएल के इस सीजन में खिलाड़ियों को चीयर करने वाले स्टार्स पर-

सोनू सूद- सोनू सूद कई मैच में पंजाब की टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आये. सोनू कई बार प्रीति जिंटा के साथ स्टेडियम में अपने टीम का हौंसला बढ़ाते हुए दिखाई दिए.

शाहरुख खान- बॉलीवुड सुपरस्टार व KKR टीम के सह्मालिक शाहरुख खान साल 2023 में IPL टुर्नामेंट को एंजॉय करते नजर आए. उनकी टीम ने इस साल काफी मेहनत की लेकिन अफसोस की बात तो ये है कि शाहरुख की टीम इस साल आईपीएल में प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

सुहाना खान- शाहरुख खान की तरह ही बेटी सुहाना खान भी अपनी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स का सपोर्ट करती नजर आईं. सुहाना खान के साथ उनकी दोस्त शनाया कपूर को भी इस दौरान साथ में स्पॉट किया गया.

जूही चावला- कोलकाता नाइटराइडर्स टीम की को-ओनर जूही चावला ने भी आईपीएल 2023 का लुत्फ उठाया. वे अपने पति जय मेहता के साथ कई दफा मैच का मजा लेती नजर आ चुकी हैं.

प्रीति जिंटा- प्रीति जिंटा का लक आईपीएल में कभी नहीं चला. उनकी टीम हमेशा से मजबूत रही है लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस की टीम कभी भी आईपीएल ट्रॉफी में अपनी दावेदारी मजबूती से पेश नहीं कर सकी. इसका दुख भी प्रीति के चेहरे पर साफ दिखाई देता है लेकिन एक्ट्रेस अपनी टीम को मोटिवेट करने हमेशा मैदान पर हाजिर रहती हैं.

भव्य गांधी- भव्य गांधी यानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टपु का रोल प्ले करने वाले एक्टर आईपीएल 2023 में नजर आए. इस दौरान वे सिर्फ मैच का हिस्सा ही नहीं बने बल्कि वे कमेंट्री करते भी नजर आए.

रवि किशन- इस बार आईपीएल के मैचेज में कई सारी रिजनल लैंग्वेजेस की भी भरमार देखने को मिली. रवि किशन ने अपनी बुलंद आवाज में कमेंट्री भी की और फैंस का दिल जीत लिया. उनके अलावा कई सारे पॉपुलर भोजपुरी स्टार्स मैच का आनंद लेते नजर आए.

आम्रपाली दुबे- भोजपुरी सिनेमा की मल्लिका आम्रपाली दुबे ने भी इस आईपीएल में अपना जलवा बिखेरा. एक्ट्रेस ने इस दौरान कमेंट्री में भी हाथ आजमाया. आम्रपाली दुबे कुछ खास मौकों पर नजर आईं और दिनेश लाल यादव तक उन्होंने कमेंट्री भी की.

Ashar Hayat
Ashar Hayat

Ashar Hayat is our content writer. her areas of interest are Sports and Education.

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *