CRICKET

IPL ऑक्शन में टी20 वर्ल्डकप के हीरो सैम कुरैन पर पैसों की बारिश, 18.50 करोड़ में इस टीम ने खरीदा

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का हीरो और पाकिस्तान को परेशान करने वाले इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन की आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में भारी डिमांड दिखी और वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. हर एक फ्रेंचाइजी ने उनके लिए बोली लगाई और आखिरकार पंजाब किंग्स 18.50 करोड़ रुपये में उन्हें खरीदने में सफल रहा.

करन पिछले महीने ही बाबर आजम की पाकिस्तानी टीम का काल बने थे. गेंद और बल्ले दोनों से इस ऑलराउंडर ने कमाल किया था. सिर्फ पाकिस्तान का ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया भी इस इंग्लिश ऑलराउंडर से परेशान ही रहा. अब सैम करन को ऑक्शन में ऊंचे दाम मिले. करन के लिए सभी फ्रेंचाइजियों के बीच जबदरस्त टक्कर चली. इसके पीछे वजह उनकी हालिया फॉर्म हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2022 के वो मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे. उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान का सपना चकनाचूर रह दिया था.

लेफ्ट ऑर्म तेज गेंदबाजी ऑल राउंडर करन उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जो ओपनिंग भी कर सकते हैं. यहीं नहीं वो मिडिल ऑर्डर के पावर हीटर हैं. करन आईपीएल में पहले पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल चुके हैं.

आईपीएल में करन के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 32 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 150 की स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाए. इस लीग में उनके नाम 2 अर्धशतक भी है. ये रिकॉर्ड तो उनकी बल्लेबाजी का है. गेंदबाजी का उनका रिकॉर्ड तो इससे भी जबरदस्त है. आईपीएल में वो 32 विकेट ले चुके हैं. जहां उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन पर 4 विकेट का रहा. आईपीएल में वो हैट्रिक भी ले चुके हैं.

सैम करन को 2019 में पंजाब किंग्स ने 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, मगर इसके बाद वो एमएस धोनी की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने. हालांकि पीठ की चोट के चलते वो पिछले सीजन नहीं खेल पाए थे. यहीं नहीं वर्ल्ड कप 2022 भी नहीं खेल पाए थे, मगर जब उन्होंने चोट के बाद वापसी की तो बल्ले और गेंद दोनों ने कोहराम मचा दिया.

करन हाल में ही हुए वर्ल्ड कप के हीरो रहे थे. वो वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तानी टीम के काल बन गए थे. उन्होंने 12 रन देकर 3 विकेट लिए थे. जिसमें मोहम्मद रिजवान, शान मसूद और मोहम्मद नवाज को अपना निशाना बनाया था. इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत वो फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने थे. वर्ल्ड कप में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 10 रन पर 5 विकेट लिए थे.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *