CRICKET

IPL में अभी तक लगे हैं 694 छक्के, इन 5 धुरंधरों ने की छक्कों की बारिश, देखें तिलक वर्मा-शिवम दुबे का स्थान

Indian Premier League 2023: आईपीएल 2023 में अभी तक 46 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान बल्लेबाजों द्वारा एक से बढ़कर एक शॉट्स खेले गए हैं। Indian Premier League 2023 में अब तक 46 मैचों में कुल 694 छक्के लगे हैं। आईपीएल के इस सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के विदेशी खिलाड़ियों के बल्ले से निकले।

आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में टॉप में से 3 विदेशी खिलाड़ी हैं। आरसीबी के कप्तान फॉफ ने इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा 28 छक्के जड़े हैं और लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। जायसवाल लिस्ट में छठे पायदान पर जबकि तिलक वर्मा सातवें पायदान पर हैं| 18 छक्के के साथ नीतीश राणा आठवें जबकि पूरण नौवें पायदान पर है|

Indian Premier League 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

फाफ डु प्लेसिस (RCB) – 28
ग्लेन मैक्सवेल (RCB)- 23
शिवम दुबे (CSK)- 21
काइल मेयर्स (LSG)- 20
ऋतुराज गायकवाड़ (CSK)- 19

फाफ डु प्लेसिस का Indian Premier League 2023 में प्रदर्शन

आरसीबी के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वालों की लिस्ट में नंबर 1 पर काबिज हैं। Indian Premier League 2023 में फॉफ के नाम अब तक 9 मैचों में 466 रन हैं। प्लेसिस का बल्ला इस सीजन खूब चल रहा है। इस खिलाड़ी ने 58 की औसत से रन बनाए हैं। इस दौरान वह 9 मैचों में 28 छक्के लगा चुके है।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *