CRICKET

IPL ने ठुकराया इंग्लैंड ने अपनाया, अब 6666666 जड़ ठोकी सबसे तेज फिफ्टी, 7 मैच में 437 रन बना रचा इतिहास

टी20 ब्लास्ट 2022 में साउथ ग्रुप में 19 जून 2022 की रात चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड में समरसेट और एसेक्स के बीच मैच खेला गया। मैच के दौरान दोनों टीमों की ओर से 30 चौके और 21 छक्के लगे। हालांकि हाई स्…

टी20 ब्लास्ट 2022 में साउथ ग्रुप में 19 जून 2022 की रात चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड में समरसेट और एसेक्स के बीच मैच खेला गया। मैच के दौरान दोनों टीमों की ओर से 30 चौके और 21 छक्के लगे। हालांकि हाई स्कोर मुकाबले में जीत समरसेट के हिस्से आई।

उसने एसेक्स को 8 विकेट से शिकस्त देकर मैच अपने नाम किया। समरसेट की जीत में रिले रोसौव (Rilee Rossouw) और कप्तान टॉम एबेल (Tom Abell) ने अहम भूमिका निभाई। रिले रोसौव ने 5 चौकै और 7 छक्के की मदद से 36 गेंद में नाबाद 85 रन (235 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से) की ताबड़तोड़ पारी खेली।

रिले (Rilee Rossouw) ने 19 गेंद पर ठोका अर्धशतक

रिले रोसौव ने 19 गेंद में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। खास यह भी है कि दक्षिण अफ्रीका के रिले रोसौव इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था और वे आईपीएल में RCB की तरफ से खेल चुके हैं।

टी 20 ब्लास्ट में धमाल मचा रहे हैं रिले (Rilee Rossouw)

रिले रोसौव टी20 ब्लास्ट 2022 में अब तक 9 पारियों में 72.9 के औसत और 192.5 के स्ट्राइक रेट से 437 रन बना चुके हैं। इसमें उनके 4 अर्धशतक भी शामिल हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में शीर्ष पर हैं।

समरसेट की टूर्नामेंट में यह 7वीं जीत है। वह अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। उसने अब तक 9 मैच खेले हैं और 14 अंक हैं। वहीं, एसेक्स की 10 मैचों में यह चौथी हार है। उसने अब तक 5 मैच जीते हैं, जबकि बारिश के कारण एक मैच रद्द कर दिया गया था।

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *