CRICKET

IND-ENG:हार के बाद इन 5 धुरंधरों पर गिर सकती है गाज, ये दिग्गज बन सकता है कप्तान

सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद भारत टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गया। 169 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए 170 रन बना लिए। टीम इंडिया एक बार फिर बड़े टूर्ना…

सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद भारत टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गया। 169 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए 170 रन बना लिए। टीम इंडिया एक बार फिर बड़े टूर्नामेंट में चोक कर गई।

टीम इंडिया को एक बार फिर बिना ट्रॉफी जीते ही देश लौटना पड़ा। वर्ल्डकप हो या चैम्पियन ट्रॉफी इंडिया टीम आखिर में आकर मात खा जाती है| 17 अक्टूबर से 14 नवंबर 2021 तक UAE में पिछले साल का टी-20 वर्ल्ड कप खेला गया। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को पाक, न्यूजीलैंड ने हराया और टीम इंडिया बाहर हो गयी।

वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप रही। हार के बाद फैन्स खासे नाराज हैं ऐसे में कई खिलाड़ी पर गाज गिरनी तय है। हार के बाद टीम इण्डिया से के एल राहुल, रोहित शर्मा, अक्षर पटेल, आर अश्विन और दिनेश कार्तिक को बाहर किया जा सकता है। वहीँ टीम इंडिया की कमान हार्दिक पांड्या को सौंपा जा सकती है।

Imageटीम इंडिया ने आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप 2007, आखिरी वनडे वर्ल्ड कप 2011 और आखिरी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में जीती। 2013 के बाद भारत ने ICC के 8 मेगा टूर्नामेंट में 10 नॉक आउट मुकाबले खेले। इनमें 7 हारे और 3 जीते। इनमें भी 2 बार टीम इंडिया को बांग्लादेश को हराया। कीवी टीम 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में और फिर 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी मात दी।

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *