CRICKET

ICC Test Ranking: उस्मान ख्वाजा ने लगाई तगड़ी छलांग, रोहित-कोहली को हुआ नुकसान, कोहली टॉप 10 से बाहर …

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में एक-एक पायदान खिसककर क्रमश: आठवें और 10वें स्थान पर पहुंच गये हैं. रोहित बल्लेबाजी सूची में अब भी श…

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में एक-एक पायदान खिसककर क्रमश: आठवें और 10वें स्थान पर पहुंच गये हैं. रोहित बल्लेबाजी सूची में अब भी शीर्ष रैंकिंग पर काबिज भारतीय हैं, उनके 754 अंक हैं और एक स्थान फिसलकर आठवें स्थान पर हैं. कोहली के 742 रेटिंग अंक हैं और वह 10वें स्थान पर खिसक गये हैं.

रवींद्र जडेजा ने ऑलराउंडर सूची में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है जबकि रविचंद्रन अश्विन वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को हटाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं. अश्विन और तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की सूची में क्रमश: अपने दूसरे और चौथे स्थान पर बने हुए है.

वनडे रैंकिंग में कोहली ने अपना दूसरा स्थान कायम रखा है और रोहित एक पायदान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गये हैं. गेंदबाजों में शीर्ष 10 में केवल एक भारतीय बुमराह छठे स्थान पर काबिज हैं.

लाबुशेन पहले पायदान पर हैं काबिज
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं. उनके 892 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. वहीं स्टीव स्मिथ एक स्थान के सुधार के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. केन विलियमसन एक स्थान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं वहीं जो रूट को जो स्थान का नुकसान हुआ है वो चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पांचवें स्थान पर काबिज है.

उस्मान ख्वाजा की हुई टॉप-10 में एंट्री
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले उस्मान ख्वाजा को छह स्थान की छलांग के साथ सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं. उनके खाता में 757 अंक हो गए हैं. उसके बाद रोहित शर्मा, ट्रेविस हेड और विराट कोहली आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर हैं.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *