CRICKET

हरमनप्रीत ने रचा इतिहास, धोनी के धाँसू रिकॉर्ड की बराबरी की, WPL प्वाइंट टेबल में MI का जलवा

हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली मुम्बई इंडियंस ने रविवार को यूपी वॉरियर्स को हराकर महिला प्रीमियर लीग (WPL) में जीत का चौका लगाते हुए इतिहास रच दिया. शानदार फॉर्म में चल रहीं हरमनप्रीत बैटिंग में तो हिट हैं ही साथ ही उनकी कप्तानी भी सुपरहिट नजर आ रही है. टूर्नामेंट में अब तक 3 पारीयों में 2 अर्धशतक बना चुकीं हरमन ने कप्तानी के मामले में धोनी के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

हरमनप्रीत कौर के बल्ले की आतिशबाजी का सबसे ताजा ताजा नजारा यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुकाबले में रविवार को दिखा. मुंबई इंडियंस का ये मुकाबला ब्रेबॉर्न स्टेडियम पर था. मुकाबले में पहले यूपी वॉरियर्स ने बल्लेबाजी की. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पत्नी एलिसा हीली की अगुवाई में यूपी ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए. यूपी की ओर से सबसे ज्यादा 58 रन उसके कप्तान एलिसा हीली ने ही बनाए. उनके अलावा ताहिला मैक्ग्रा ने पूरे 50 रन ठोके.

Harmanpreet Kaur का धमाल

अब मुंबई इंडियंस के सामने 160 रन का लक्ष्य था. यूपी की गेंदबाजी लाइनअप को देखते हुए ये लक्ष्य आसान नहीं था. मुंबई की ओपनिंग जोड़ी ने 58 रन की साझेदारी की. लेकिन इसी स्कोर पर फिर मुंबई को दूसरा झटका भी लगा. हालांकि, इसके बाद जब हरमनप्रीत कौर क्रीज पर उतरी तो फिर विकेटों पर लगाम लग गई और रन बरसने शुरू हो गए.

हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड की बल्लेबाज नैट सिवर के साथ मिलकर फिर मैच को खत्म कर ही दम लिया. दोनों ने इतनी तेज बैटिंग की 160 रन का लक्ष्य सिर्फ 17.4 ओवर में ही चेज हो गया. हरमन ने 45 मिनट में यूपी के 6 गेंदबाजों को खेला. उनके फेंके 33 गेंदों का सामना किया और नाबाद 53 रन बनाए. 160 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से खेली इस पारी में हरमनप्रीत कौर के बल्ले से 9 चौके और 1 छक्का निकला.

हरमन का दूसरा अर्धशतक, मुंबई की चौथी जीत

हरमनप्रीत का ये WPL 2023 में दूसरा अर्धशतक रहा. इनके अलावा नैट सिवर 31 गेंदों पर नाबाद 45 रन बनाकर नाबाद रही. दोनों के बीच हुई साझेदारी से मुंबई ने अपना मैच 8 विकेट से जीत लिया, जो कि लीग में उसकी लगातार चौथी जीत है. इस तरह हरमनप्रीत कौर ने धोनी की बराबरी कर ली है. धोनी ने IPL में बतौर कप्तान अपने पहले 4 मैच जीते हैं. अब वही काम WPL में हरमनप्रीत कौर ने किया है.

ऐसी ही रोचक और मज़ेदार खबरों के लिए सबसे पहले www.thefocslive.com पर बने रहे. आप हमें फेसबुकट्वीटर और गूगल न्यूज़ पर भी फॉलो कर सकते हैं.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *