CRICKET

Lauren Bell: इस गेंदबाज़ ने तोड़े सब रिकॉर्ड, 173 किमी की रफ़्तार से गेंद फेंक किया हैरान

Lauren Bell 173kph ball: क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के शोएब अख्तर के नाम हैं. उन्होंने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.1 kph की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. शोएब का यह रिकॉर्ड पिछले 20 सालों से कोई नहीं तोड़ पाया है. मगर इंग्लैंड की एक तेज गेंदबाज के नाम उनसे भी तेज गेंद फेंक कर सबको हैरान कर दिया था. शोएब अख्तर से भी तेज गेंद फेंकने वाले इस गेंदबाज का नाम है लॉरेन बेल (Lauren Bell).

Lauren Bell ने फेंकी 173 kph की रफ्तार से गेंद

इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल (Lauren Bell) ने पिछले साल शोएब अख्तर से भी तेज़ गेंद फेरकर सबको हैरान कर दिया था. बेल ने यह कारनामा 10 सितंबर 2022 को भारत के खिलाफ अपने डेब्यू टी20 क्रिकेट मैच में किया था. बेल के सामने उनके पहले ओवर की दूसरी गेंद पर स्मृति मांधना थी. उन्होंने तेज रफ्तार से गेंद फेंकी.  जिसकी रफ़्तार टीवी स्क्रीन पर 173 kph दिखाई जाने लगी, यानी शोएब अख्तर की ऐतिहासिक गेंद से भी तेज. भारतीय स्टार ने भी उनकी इस गेंद को बखूबी खेला.

दुनियाभर में लॉरेन बेल (Lauren Bell) की तेज रफ्तार की चर्चा होने लगी, सब लोग हैरान रह गए. मगर कुछ देर बाद इसकी हकीकत सामने आ गई. दरअसल ऐसा तकनीकी खामियों की वजह से हुआ था. गेंदबाज़ी की स्पीड मापने वाले यंत्र स्पीडोमीटर पर अचानक आई ख़ामी से उनकी स्पीड ज्यादा दिखने लगी थी. फिलहाल बेल टी20 वर्ल्ड कप में खेल रही हैं.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *