CRICKET

IPL 2023: पैर में पट्टी, हाथ में बैसाखी, टीम का हौसला बढ़ाने स्टेडियम पहुंचे Rishabh Pant

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के स्टेडियम में पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है

आईपीएल के सातवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स की टीम आमने-सामने है. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा है. इस अहम मुकाबले मे दिल्ली कैपिटल्स टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही है. अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए ऋषभ पंत खुद स्टेडियम पहुंचे हैं. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पिछले साल हुई कार दुर्घटना के बाद पहली बार स्टेडियम पहुंचे हैं.

पिछले साल हुआ था Rishabh Pant की गाड़ी का एक्सीडेंट

आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर महीने के अंत में ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई थी. इस हादसे में पंत की कार में आग लग गई थी. हालांकि पंत से इससे बाहर निकलने में सफल रहे थे. इस दुर्घटना के बाद पंत को कई तरह की सर्जरी करानी पड़ीं. उनके फैर में फ्रैक्चर हुआ है. जिससे पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा. इसी के चलते वह आईपीएल नहीं खेल पाए हैं.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *