BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

David Warner: क्रिकेट जगत का सबसे तगड़ा ओपनर, डेब्यू मैच में ही 132 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

David Warner: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. पाकिस्तान के खिलाफ 3 जनवरी से शुरू होने वाला तीसरा टेस्ट उनका आखिरी आखिर मैच होगा. इससे पहले वार्नर वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह चुके हैं. जनवरी 2009 में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट का आगाज़ करने वाले डेविड वार्नर के नाम कई शानदार रिकॉर्ड दर्ज हैं.


  • ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने की टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा
  • 3 जनवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अपना आखिरी मैच
  • डेब्यू मैच में रचा था इतिहास, तोड़ा था 132 साल का रिकॉर्ड

डेविड वॉर्नर ने इंटरनेशनल डेब्यू 1 जनवरी 2009 को किया था. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिली थी. यहां दिलचस्प बात यह थी कि बिना फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई नेशनल टीम में एंट्री कर ली थी. यह 132 साल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के इतिहास में पहला मौका था, जब कोई खिलाड़ी बिना फर्स्ट क्लास क्रिकेट के अनुभव के राष्ट्रीय टीम में शामिल हो रहा था.

डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में लाजवाब ओपनर साबित हुए. उनके आंकड़े देखें तो पता चलेगा कि जब से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया है, तब से लेकर अब तक क्रिकेट जगत में उनके समकक्ष टेस्ट ओपनर नहीं आया है. उन्होंने इन बीते 13 सालों में बतौर सलामी बल्लेबाज जितने शतक जड़े, उतने शतक किसी अन्य टीम के सलामी बल्लेबाज नहीं जड़ पाए.

David Warner के आंकड़े

डेविड वॉर्नर ने अपने टेस्ट करियर में कुल 111 मुकाबले खेले. यहां उन्होंने 44.58 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 8695 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 26 शतक और 36 अर्धशतक ठोंके. टेस्ट क्रिकेट में वह तिहरा शतक भी जमा चुके हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 335 रन रहा है. वनडे और टी20 में भी वॉर्नर का बल्ला खूब चला है. वॉर्नर ने 161 वनडे में 45.30 की औसत से 6932 रन और 99 टी20 मैचों में 32.88 की औसत से 2894 रन बनाए हैं.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f