CRICKET

बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास, एक ओवर में ठोके 34 रन, 17 छक्के जड़कर खेली ऐतिहासिक पारी

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स अपनी विस्फोटक बैटिंग के लिए फेमस हैं. इंग्लैंड में खेली जा रही काउंटी क्रिकेट में बेन स्टोक्स ने शानदार पारी खेलकर सभी का दिल जीत लिया है. स्टोक्स ने डरहम की तरफ से खेलत…

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स अपनी विस्फोटक बैटिंग के लिए फेमस हैं. इंग्लैंड में खेली जा रही काउंटी क्रिकेट में बेन स्टोक्स ने शानदार पारी खेलकर सभी का दिल जीत लिया है. स्टोक्स ने डरहम की तरफ से खेलते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

स्टोक्स ने बनाया ये रिकॉर्ड
बेन स्टोक्स ने वॉस्टरशायर के खिलाफ 117वें ओवर में जोश बेकर की गेंदों पर 34 रन बनाए, जिसमें 5 लंबे छक्के और 1 चौका शामिल था. बेकर की आखिरी गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट लगाया था, लेकिन गेंद बाउंड्री लाइन से पहले ही गिर, जिससे बेन स्टोक्स 6 छक्के लगाने से चूक गए. इसी के साथ बेन स्टोक्स ने 64 गेंदों में शतक भी पूरा कर लिया. उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए. उनकी पारी देखकर विरोधी टीम के गेंदबाजों ने दांतों तले अंगुलियां दबा लीं.

स्टोक्स ने पारी में जड़े 17 छक्के
बेन स्टोक्स ने डरहम के लिए बड़ी पारी खेली. उन्होंने 88 गेंदों में कुल 161 रन बनाए, जिसमें 17 छ्क्के और 8 चौके लगाए. विरोधी गेंदबाजों की उन्होंने जमकर बखिया उधेड़ी. बेन स्टोक्स ने 182 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. स्टोक्स की पारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस की उनकी बहुत ही तारीफ कर रहे हैं.

इंग्लैंड के बने थे कप्तान
कुछ दिन पहले ही बेन स्टोक्स को जो रूट की जगह इंग्लैंड का कप्तान बनाया गया था. 31 साल के बेन स्टोक्स कातिलाना गेंदबाजी और धाकड़ बैटिंग में फेमस हैं. बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में 2013 में डेब्यू किया और 79 टेस्ट मैचों में 5061 रन बनाए. वहीं, 174 विकेट भी हासिल किए. साल 2017 में उन्हें उपकप्तान बनाया गया था. बेन स्टोक्स दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में शुमार हैं. जो रूट की गैरमौजूदगी में स्टोक्स ने एक टेस्ट मैच की कप्तानी भी की है.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *