BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

Ajit Agarkar: दोस्त की बहन से शादी, फ़ातिमा के लिए घरवालों से भिड़ गए, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो 23 से अटूट

Ajit Agarkar Personal life, wife, records : क्रिकेट की दुनिया में एक हर टीम को हमेशा एक ऐसे ऑलराउंडर की दरकार रही है, जो तेज गेंदबाजी में कमाल करने के साथ ही बल्लेबाजी में भी अपना कमाल दिखा सके. आज हम जिस भारतीय तेज गेंदबाज की बात करना जा रहे हैं इस ढांचे में परफेक्ट बैठते हैं, आप समझ ही गए होंगे हम किस की बात करने जा रहे हैं, जी हां, अजीत अगरकर की जिन्होंने भारतीय क्रिकेट इतिहास वनडे मैचों में अब तक का सबसे तेज अर्धशतक लगाया है.

4 दिसंबर 1977 को मुंबई में जन्मे अजीत अगरकर भारतीय क्रिकेट में बैटिंग के गढ़ से निकले एक ऐसे तेज गेंदबाज थे, जिनकी काबिलियत ने हर किसी को प्रभावित किया लेकिन उनके प्रदर्शन में अक्सर उतारचढ़ाव हर किसी को परेशान करता रहा, इसके बावजूद अजीत अगरकर ने सिर्फ 10 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुछ ऐसे रिकॉर्ड कायम किए, जो आज भी कायम हैं.

क्या है वो रिकाॅर्ड

भारत की तरफ से एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में सबसे तेज़ अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड अजीत अगरकर के नाम हैक्या आप चौंक गए? अगरकर के नाम अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकाॅर्ड है, उन्होंने 22 साल पहले यह रिकाॅर्ड कायम किया था जो आजतक नहीं टूटा, अगरकर ने 14 दिसंबर 2000 को जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ 25 गेंदों में नाबाद 67 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 7 चाैके और 4 छक्के शामिल रहे.

उन्होंने अर्धशतक तक पहुंचने के लिए 21 गेंदों का सहारा लिया था, जो भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक रहा, अगरकर से पहले कपिल देव ने 1983 में 22 गेंदों में 50 रन बनाए थे, खैर, माैजूदा समय में भारतीय टीम में कोहली, रोहित और केएल राहुल जैसे कई विस्फोटक खिलाड़ी हैं लेकिन वह अगरकर का यह रिकाॅर्ड अभी तोड़ नहीं पाए.

Ajit Agarkar – Fatema Ghadially love Story

अजित अगरकर (Ajit Agarkar) की मुलाक़ात फातिमा से पहली बार 1999 में हुई, इससे एक साल पहले उन्होंने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू कर लिया था, फातिमा अजित अगरकर के दोस्त की बहन थी, और इसी कारण मुलाक़ात हुई, दरअसल उनके दोस्त मैच देखने स्टेडियम जाते थे तो कभी अपनी बहन फातिमा को भी ले जाते थे, अगरकर और फातिमा के बीच दोस्ती हुई, फिर धीरे धीरे ये प्यार में बदल गई.

अजित अगरकर और फातिमा अब एक दूसरे को चाहने लगे थे, शादी करना चाहते थे लेकिन हिन्दू अगरकर और मुस्लिम फातिमा के लिए ये उतना आसान नहीं था, दोनों के धर्म अलग थे, अन्य लोगों को छोड़ें तो भी खुद अगरकर और फातिमा के घरवाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे,लेकिन अगरकर और फातिमा के प्यार पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा, दोनों ने शादी कर ली.

9 फरवरी 2002 को अजित अगरकर और फातिमा ने शादी की थी, इसके बाद अगरकर ने अपना क्रिकेट करियर जारी रखा, और इसमें भी उन्हें तरक्की मिली, अगरकर और फातिमा का एक बेटा है, अगरकर अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

अगरकर ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच 1 अप्रैल 1998 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, वह 191 मैचों में 288 विकेट ले चुके हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देकर 6 विकेट रहा. वहीं टेस्ट डेब्यू 7 अक्तूबर 1998 को जिम्बाव्बे के खिलाफ किया. था, उन्होंने 26 टेस्ट खेले और 58 विकेट लिए, जबकि 4 टी20 मैचों में 3 विकेट निकाले, अगरकर ने 16 अक्तूबर 2013 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया था.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f