CRICKET

पाकिस्तान को मिला एक और अफ़रीदी, PSL में मचाया ग़दर, 3 ओवर में पलटा मैच

पाकिस्तान में खेली जा रही पीएसएल (PSL2023) में रविवार को दूसरा मुक़ाबला मुल्तान सुल्तान और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेल गया. इस मैच में मुल्तान सुल्तान ने 52 रन से जीत दर्ज की. मुल्तान की जीत के हीरो रहे दाएँ हाथ के तेज़ गेंदबाज़ अब्बास अफ़रीदी (Abbas Afridi) जिन्होंने 4 विकेट हासिल किए.

Abbas Afridi ने पलटा मैच का पासा

मुल्तान सुल्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 190 रन बनाए. लक्ष्य की पीछा करते हुए एक समय इस्लामाबाद की टीम 14 ओवर में 4 विकेट खोकर 108 रन बना चुकी थी. यहीं से अब्बास अफ़रीदी (Abbas Afridi) गेंदबाज़ी पर आए और उन्होंने पूरा मैच ही पलट दिया.

अब्बास अफ़रीदी ने पहले ही ओवर में आज़म खान (16) को पवेलियन भेजा. इसके बाद उन्होंने ड्यूसेन (49), फ़हीम अशरफ़ और वसीम को आउट किया. अब्बास ने 3 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए.

इस्लामाबाद यूनाइटेड की पूरी टीम 17.5 ओवर में 138 रन पर सिमट गई. इस दौरान कोलिन मुनरों ने 21 रन बनाए. मुल्तान के लिए ओसामा, एहसानुल्ला और इलियास ने दोदो विकेट लिए.

रिज़वानमिलर की आतिशी पारी

इससे पहले मुल्तान के लिए कप्तान मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) ने 38 गेंदों पर 50 और मिलर ने 25 गेंदों पर 52 रन की आतिशी पारी खेली. मिलर ने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके अलावा पोलार्ड ने 32 और रूसों ने 36 रन बनाए.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *