BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

666666..पोलार्ड-पूरण के छक्कों के तूफ़ान से दहला दुबई, मुंबई इंडियंस की धांसू जीत, वसीम ने की छक्कों की बारिश

यूएई दुबई में खेली जा रही इंटरनेशनल लीग टी20 के दूसरे मैच (MI Emirates vs Sharjah Warriors, 2nd Match) में मुंबई इंडियंस के स्वामित्व वाली टीम MI एमिरेट्स शारजाह वारियर्स को 49 रनों से पराजित किया।

MI Emirates vs Sharjah Warriors, 2nd Match में MI एमिरेट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 204 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए शारजाह वॉरियर्स की टीम 9 विकेट पर 20 ओवर में सिर्फ 155 रन ही बना सकी।

MI Emirates vs Sharjah Warriors, 2nd Match में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए शारजाह ने शानदार शुरुआत की| MI एमिरेट्स के सलामी बल्लेबाज विल समीद को 2 रन बनाकर आउट हो गये। इसके बाद मुहम्मद वसीम और आंद्रे फ्लेचर ने पारी को संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। आंद्रे फ्लेचर ने 22 रन की पारी खेली।

इसके बाद निकोलस पूरन ने हाथ खोलते हुए हवाई शॉट्स खेले। वसीम फिफ्टी जड़ने के बाद 39 गेंदों में 5 छक्के और 5 चौके जड़ते हुए 71 रन बनाकर आउट हुए। पूरन ने 30 गेंदों में चार छक्को की मदद से 49 रन बनाए। आखिर में पोलार्ड 13 गेंदों में एक चौके और 2 छक्के जड़ते हुए 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

निचले क्रम से ड्वेन ब्रावो ने भी 10 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का जड़ते हुए 21 रनों की नाबाद पारी खेली| इस तरह से पहले खेलते हुए एमआई एमिरेट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 204 रन का स्कोर खड़ा किया। शारजाह के लिए जुनैद सिद्दीकी और क्रिस वोक्स ने 2-2 विकेट हासिल किये।

MI Emirates vs Sharjah Warriors, 2nd Match में जवाब में बल्लेबाजी करते हुए शारजाह के बल्लेबाज एक-एक कर आउट होते गए। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने तेजी से 43 रनों की पारी खेली। निचले क्रम से क्रिस वोक्स ने क्रीज पर आते ही शॉट्स खेलने शुरू कर दिए|

वोक्स ने 29 गेंदों में 69 रनों की तूफानी पारी खेली। 20 ओवर के खेल में शारजाह वॉरियर्स 9 विकेट पर 155 रन बना पाई। MI Emirates vs Sharjah Warriors, 2nd Match में एमआई एमिरेट्स के लिए इमरान ताहिर ने सबसे अधिक 3, फजलहक फारुखी और ड्वेन ब्रावो ने 2-2 विकेट अर्जित किये।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f