BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

6,6,6,6,6,6… जड़ Sanju Samson ने रचा इतिहास, गेल-रसेल की लिस्ट में हुए शामिल, बने पहले भारतीय

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने IPL के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. संजू ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं. बीते रविवार (16 अप्रैल) गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में संजू सैमसन ने शानदार पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाने में मदद की. उन्होंने 32 गेंदों में 187.50 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 60 रन बनाए. उनकी इस पारी में कुल 3 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. इन छक्कों के साथ संजू आईपीएल की एक पारी में सबसे ज़्यादा बार 6 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में शामिल हो गए.

इस लिस्ट में शामिल हुए Sanju Samson

संजू अब तक आईपीएल की कुल 6 पारियों में 6 या उससे अधिक छक्के जड़ चुके हैं. संजू (Sanju Samson) इस मामले में अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग बल्लेबाज़ जॉस बटलर के बराबर पहुंच गए हैं. बटलर भी अब तक आईपीएल की में 6 पारियों में 6 या उससे ज़्यादा छक्के लगा चुके हैं. इस लिस्ट में वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ क्रिस गेल अव्वल नंबर पर मौजूद हैं. गेल ने आईपीएल की कुल 22 पारियों में 6 या 6 से ज़्यादा छक्के लगाए हैं.

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 6 या अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • क्रिस गेल- 22 बार.
  • एबी डिविलियर्स- 11 बार.
  • आंद्र रसेल- 9 बार.
  • शेन वॉटसन- 7 बार.
  • जॉस बटलर- 6 बार.
  • संजू सैमसन- 6 बार.

मैच जीती राजस्थान

गुजारात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन बनाए. टीम की ओर से डेविड मिलर ने 30 गेंदों में 46 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी. रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने 3 विकेट और 4 गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम की ओर से कप्तान संजू सैमसन ने सबसे बड़ी 60 रनों की पारी खेली.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f