BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

66666..लेडी सहवाग ने 15 गेंद पर कूटे 70 रन, दिल्ली ने गुजरात को 10 विकेट से रौंदा, केप-शिखा पांडे ने मचाई तबाही

Womens Premier League 2023: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के नौवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जाएंट्स को 10 विकेट से रौंद दिया। 106 रन के लक्ष्य को दिल्ली ने 7.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।

Gujarat Giants vs Delhi Capitals Women, 9th Match

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के नौवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जाएंट्स को 10 विकेट से रौंद दिया। गुजरात से मिले 106 रन के लक्ष्य को दिल्ली ने 7.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।

गुजरात ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। गुजरात की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 105 रन बनाए। जवाब मे दिल्ली ने 7.1 ओवर मे बिना किसी नुकसान के 107 रन बना लिए।

शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने 28 गेंद पर 76 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात जाएंट्स के खिलाफ धमाकेदार जीत दिलाई। शेफाली (Shafali Verma) ने 19 गेंद पर ही अर्धशतक पूरा कर दिया।

Image(Shafali Verma) ने अपनी पारी में 10 चौके और पांच छक्के लगाए। शेफाली (Shafali Verma) का स्ट्राइक रेट 271.43 का रहा। उनके (Shafali Verma) साथ पारी की शुरुआत करने आईं कप्तान मेग लैनिंग 15 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने तीन चौके लगाए।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f