CRICKET

66666..चोटिल हिटमैन रोहित के छक्कों चौकों से दहला बांग्लादेश, बने 500 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज

सीरीज के पहले मुकाबले में मिली हार के बाद टीम इंडिया 1-0 से पिछड़ चुकी है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने भारत के सामने 272 रन का ल…

सीरीज के पहले मुकाबले में मिली हार के बाद टीम इंडिया 1-0 से पिछड़ चुकी है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने भारत के सामने 272 रन का लक्ष्य रखा है। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन ने बेहतरीन शतक लगाया।

वहीं, महमुदुल्लाह ने 77 रन की शानदार पारी खेली। इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए 148 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। अंत में नसुम अहमद ने 11 गेंद में 18 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाया। भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट लिए। सिराज और उमरान को दो-दो विकेट मिले।

Imageवहीं, दूसरे मैच में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को पांच रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 266 रन बना सकी। भारत को आखिरी ओवर में 20 रन की जरूरत थी। हालांकि रोहित शर्मा इतने रन बनाने में असफल रहे। 46वें ओवर में उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया।

वहीं अक्षर पटेल 56 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस ने 102 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 82 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 5 छक्के और तीन चौके जड़ते हुए नाबाद 51 रन बनाये| बांग्लादेश ने सात साल बाद वनडे सिरीज जीती।

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैं तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने गेंद से कहर बरपाते हुए Najmul Hossain Shanto का स्टंप उखाड़ दिया। बल्लेबाज Shanto उमरान मलिक की आग उगलती गेंद पूरी तरह मिस कर गए और बोल्ड हो गए।

उमरान की रफ्तार से भरपूर गेंद जैसी है विकेट पर लगी तो स्टंप उखड़कर विकेटकीपर के पास जा गिरा। उमरान मलिक टीम इंडिया की तरफ से 14वां ओवर लेकर आए थे।

https://twitter.com/Aviinashx/status/1600388034104823814

इस ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने बल्लेबाज नजमुल हुसैन शान्तो को बोल्ड कर दिया। जिस गेंद पर शांन्तो आउट हुए वह 151 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई थी। शांन्तो 35 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

Image

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *