CRICKET

66666..दीपक हुडा-अक्षर के छक्कों से दहला लंका, टूटा युवराज-युसूफ पठान का रिकॉर्ड, आखिरी 3 ओवर में कूटे 34 रन

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (India vs Sri Lanka, 1st T20I मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। नये साल में हार्दिक पांड्या की अगुआई में टीम इंडिया जीत के सा…

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (India vs Sri Lanka, 1st T20I मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। नये साल में हार्दिक पांड्या की अगुआई में टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी।

मुकाबले (India vs Sri Lanka, 1st T20I) में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम का फैसला सही साबित हुआ और गिल जल्दी ही पवेलियन लौट गये । गिल ने पांच गेंद में सात रन बनाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी सात रन बनाकर चमिका करुणारत्ने की गेंद पर भानुका राजपक्षे के हाथों कैच आउट हो गये।

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन छह गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या और ईशान किशन ने भारतीय पारी को संभाला है। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन 29 गेंद में तीन छक्को की मदद से 37 रन का योगदान दे सके। मदुशंका की गेंद पर कप्तान हार्दिक 27 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए।

आखिरी ओवर्स में दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है। टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 41 रन दीपक हुड्डा ने बनाए। अक्षर ने 31 और हार्दिक ने 29 रन बनाए। दीपक ने चार छक्के जबकि अक्षर ने एक छक्का लगाया। टीम इंडिया ने इस तरह से मैच में पांच विकेट खोकर 162 रन बनाये।

आपको बता दें दीपक ने लंका के विरुद्ध सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में युसूफ पठान को पीछे छोड़ा। वहीं ईशान किशन ने रन बनाने के मामले में युवराज सिंह (156 रन) को पीछे छोड़ा।

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *