CRICKET

6666..शाहरुख खान ने छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक, दूसरे वनडे में TN ने बांग्लादेश को रौंदा, यादव का धमाल

तमिलनाडु ने मंगलवार को वर्षा से प्रभावित दूसरे एकदिवसीय मैच (Tamil Nadu vs Bangladesh XI, Match 2) में बांग्लादेश एकादश को डकवर्थ-लुईस पद्धति से 58 रन से हरा शिकस्त दी. बारिश के खलल के बाद मैच (Tamil…

तमिलनाडु ने मंगलवार को वर्षा से प्रभावित दूसरे एकदिवसीय मैच (Tamil Nadu vs Bangladesh XI, Match 2) में बांग्लादेश एकादश को डकवर्थ-लुईस पद्धति से 58 रन से हरा शिकस्त दी. बारिश के खलल के बाद मैच (Tamil Nadu vs Bangladesh XI, Match 2) को 47 ओवर का कर दिया.

मेहमान टीम ने मैच (Tamil Nadu vs Bangladesh XI, Match 2) में टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया. Tamil Nadu vs Bangladesh XI, Match 2 में तमिलनाडु ने पहले खेलते हुए 47 ओवर में सात विकेट पर 306 रन बनाए. इसके जवाब में बांग्लादेश ने जब 40 ओवर में छह विकेट पर 194 रन बनाए थे तब दोबारा बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा.

इसके बाद मैच (Tamil Nadu vs Bangladesh XI, Match 2) शुरू नहीं हुआ और तमिलनाडु को डकवर्थ-लुईस पद्धति से विजेता घोषित किया गया. तमिलनाडु ने रविवार को पहला मैच (Tamil Nadu vs Bangladesh XI, Match 1)भी 11 रन से अपने नाम किया था.

ImageTamil Nadu vs Bangladesh XI, Match 2 में तमिलनाडु की ओर से शाहरूख ने 69 गेंद में सात चौकों और चार छक्कों से नाबाद 100 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. एल सूर्यप्रकाश ने 42, बी साई सुदर्शन ने 40 और आर संजय यादव ने 39 रन की उपयोगी पारियां खेली.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश एकादश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही. बांग्लादेश के तावहिद हृदय (75 गेंद में नाबाद 73, छह चौके और एक छक्का) तथा जेकर अली अनिक (नाबाद 36) की पारियों के बावजूद लक्ष्य के करीब भी नहीं पहुंच सकी. Tamil Nadu vs Bangladesh XI, Match 2 में तमिलनाडु के आर सिलामबरासन ने 34 रन देकर दो विकेट हासिल किये.

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *