BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

6666..लेडी पोलार्ड ने WPL में की छक्कों की बारिश, हरमनप्रीत कौर ने ठोका तूफानी पचासा, मुंबई की धमाकेदार जीत

Womens Premier League 2023: भारत में खेली जा रही WPL 2023 के पहले मुकाबले (GUJ-W vs MI-W) में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 143 रनों से मात देकर टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत की। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 207/5 रन बनाये| जवाब में गुजरात जायंट्स 16वें ओवर में 64 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई।

Gujarat Giants vs Mumbai Indians Women, 1st Match: गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया| पहले खेलने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को शुरुआत में ही झटका लगा। मुंबई इंडियंस की ओपनर यास्तिका भाटिया 1 रन बनाकर तनूजा कंवर का शिकार बनीं।

इसके बाद Hayley Matthews (हेली मैथ्यूज) ने कुछ बड़े शॉट खेले और नताली सीवर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की| दोनों ने मिलकर स्कोर को 69 तक पहुँचाया। सीवर ने 18 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली।

Imageसीवर के आउट होने के बाद ही Hayley Matthews (हेली मैथ्यूज) भी 47 रन बनाकर 88 के स्कोर पर एश्ली गार्डनर का शिकार बनीं। लेडी पोलार्ड Hayley Matthews (हेली मैथ्यूज) ने अपनी पारी में चार गगनचुंबी छक्के और तीन चौके जड़े|

इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और एमेलिया केर की आतिशी बल्लेबाजी देखने को मिली। हरमनप्रीत ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और 14 चौकों की मदद से 65 रन की ऐतिहासिक पारी खेल डाली।

वहीं केर आखिरी तक नाबाद रहीं और 24 गेंदों में 45 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने का काम किया। पूजा वस्त्राकर ने भी आठ गेंदों में 15 रन बनाये। गुजरात जायंट्स के लिए स्नेह राणा ने दो विकेट लिए।

Gujarat Giants vs Mumbai Indians Women, 1st Match

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स को पहले ही ओवर में कप्तान और ओपनर बेथ मूनी की चोट से बड़ा झटका लगा और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। यहाँ से गुजरात की बल्लेबाजी का पतन शुरू हुआ।

एश्ली गार्डनर और हरलीन देओल अपना खाता भी नहीं खोल पाईं। टीम ने पावरप्ले में ही 4 विकेट गंवा दिए और उसके बाद भी विकेटों का सिलसिला जारी रहा। केवल दो ही बल्लेबाज दहाई का स्कोर बना पाईं।

Gujarat Giants की तरफ से सबसे ज्यादा 29* रन दयालन हेमलता ने बनाये, वहीं निचले क्रम में मोनिका पटेल ने 10 रन बनाये। इस तरह टीम एक बेहद ही छोटे स्कोर में सिमट गई। मुंबई इंडियंस की तरफ से साइका इशाक ने जबरदस्त गेंदबाजी की और चार विकेट चटकाए।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f