BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

6666..कॉलिन मुनरो ने 35 गेंद खेल मचाया ग़दर, आखिरी गेंद पर हारी शाहीन अफरीदी की टीम, क्लार्क का बड़ा धमाका

The Hundred Mens Competition 2023: कार्डिफ (Sophia Gardens, Cardiff) में खेले गये द हंड्रेड मेंस कंपटीशन 2023 (The Hundred Mens Competition 2023) के 20वें मैच में ट्रेंट रॉकेट्स की टीम ने वेल्स फायर को 4 रन से पराजित किया।

मैच (Welsh Fire vs Trent Rockets, 20th Match) में पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेंट रॉकेट्स ने निर्धारित 100 गेंदों पर 6 विकेट के नुकसान पर 152 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में वेल्स फायर की टीम निर्धारित 100 गेंदों पर 148 रन ही बना सकी। कॉलिन मुनरो को 66 रन (35 गेंद, 4-4 छक्के-चौके) की धुआंधार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Welsh Fire vs Trent Rockets, 20th Match

टूर्नामेंट के 20वें मैच (Welsh Fire vs Trent Rockets) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ट्रेंट रॉकेट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के सिर्फ 29 रन तक तीन बड़े विकेट पवेलियन लौट गये। तूफानी और सलामी बल्लेबाज डेविड मलान 10 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे ओपनर एलेक्स हेल्स 4 रन ही बना सके|

पिछले मैच में तूफानी पारी खेलने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। विपरीत स्थिति में मिडिल ऑर्डर में उतरे कॉलिन मुनरो ने विस्फोटक पारी खेली| मुनरो (Colin Munro) ने अहम पारी खेल अकेले दम पर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। मुनरो (Colin Munro) ने 35 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 66 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वेल्स फायर की तरफ से डेविड विली ने सिर्फ 15 रन देकर सबसे अधिक 2 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेल्स फायर की शुरुआत खराब रही| सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरेस्टो ज्यादा रन नहीं बना पाए और सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे सलामी बल्लेबाज स्टीफन एस्किनाजी ने 25 रनों की पारी खेली। मिडिल ऑर्डर में जो क्लार्क ने अच्छी बल्लेबाजी की। जो क्लार्क ने 34 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 54 रनों की धुआंधार पारी खेली।

कप्तान टॉम अबेल ने भी 20 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए 32 रन बनाए। हालांकि टीम को आखिर ओवर में अंतिम गेंद पर हार का सामना करना पड़ा। वेल्स फायर को जीत के लिए आखिरी 5 गेंद पर 14 रन चाहिए थे| वहीं आखिरी गेंद पर वेल्स को जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी| हालांकि आखिरी गेंद पर स्ट्राइक पर खड़े वैन डर मर्वे छक्का नहीं लगा सके।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f